Ishq Vishk Rebound Collection Day 1 : बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत के साथ पहले दिन बस इतना कलेक्शन कर पाई फिल्म

इश्क विश्क रिबाउंड सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में रोहित श्राफ के अलावा बाकी सभी नए चेहरे हैं। फिल्म का बजट भी काफी कम है और इसमें ऐसा कोई बड़ा स्टार नहीं है जिसके बारे में काफी चर्चा की जा सके। हालांकि इस फिल्म से ऋतिक रोशन की बहन पश्मीना रोशन बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। इस स्टार किड पर कई लोगों की नजर है।

By Surabhi Shukla Edited By: Surabhi Shukla Publish:Fri, 21 Jun 2024 08:59 PM (IST) Updated:Fri, 21 Jun 2024 08:59 PM (IST)
Ishq Vishk Rebound Collection Day 1 : बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत के साथ पहले दिन बस इतना कलेक्शन कर पाई फिल्म
Ishq Vishk Rebound Box office Collection Day 1

HighLights

  • ऋतिक रोशन की बहन पश्मीना की डेब्यू फिल्म
  • मेकर्स ने कई नये चेहरों को दी फिल्म में जगह
  • फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन काफी धीमा रहा

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रोहित श्राफ, पश्मीना रोशन, जिब्रान खान और नायला ग्रेवाल स्टारर फिल्म इश्क विश्क रिबाउंड सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की कहानी मॉर्डन लव स्टोरी पर बेस्ड है। इसमें लव ट्रायंगल दिखाया हुआ है। इस फिल्म से ऋतिक रोशन की बहन पश्मीना रोशन ने डेब्यू किया है। पश्मीना ऋतिक के चाचा राजेश रोशन की बेटी हैं।

फिल्म को ऑडियंस से बहुत अच्छे रिव्यू नहीं मिले। क्रिटिक्स ने इसे औसत फिल्म की रेटिंग दी है। फिल्म की कहानी दर्शकों के दिल को छू नहीं पाई क्योंकि इसमें वही घिसी पिटी कहानी को नई थाली में सजाकर पेश कर दिया गया है। वहीं कई फैंस का कहना है कि अगर आप इस फिल्म को देखने जाते हैं तो सिर्फ रोहित श्राफ के नाम पर देखिए क्योंकि उन्होंने कहीं न कहीं पश्मीना और जिब्रान से अच्छा परफॉर्म किया है।

क्या रहा कलेक्शन?

वहीं फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसकी शुरुआत काफी धीमी रही। सैकनलिक डॉट कॉम के अनुसार फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 50 लाख की कमाई की। फ्रेश फेश भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचकर लाने में असफल रहे। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि फिल्म वीकेंड पर स्पीड पकड़ेगी और अपने लिए अच्छा कलेक्शन करने में सफल रहेगी।

यह भी पढ़ें: Ishq Vishk Rebound Review: ऋतिक की बहन पश्मीना का हो गया बॉलीवुड डेब्यु, अभिनय से कितनी 'रोशन' हो पाई फिल्म?

कितना है फिल्म का बजट?

बता दें कि इश्क विश्क रिबाउंड साल 2003 में आई इश्क विश्क का सीक्वल है। इस फिल्म का निर्देशन निपुण अविनाश धर्माधिकारी ने किया है। वहीं रमेश तौरानी ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म को 20 करोड़ के बजट में तैयार किया गया है। फिल्म कुल 1 घंटा 47 मिनट की है।

इसके अलावा फिल्म की इतनी मार्केटिंग भी नहीं की गई। बस स्टार्स को साथ में कुछ इवेंट्स या कॉलेज में परफॉर्म करते देखा गया। ये फिल्म के कलेक्शन पर एक बड़ा असर डाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Ishq Vishk Rebound एक्टर रोहित सराफ को है ऐसी लड़की की तलाश, बोले- जिस रिश्ते को लेकर...

chat bot
आपका साथी