Lok Sabha Election 2024: मतगणना के बीच आया कंगना रनौत का बयान, 'मैं कहीं नहीं जा रही, किसी और को करना होगा बैग पैक'

पूरे देश में लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) के रिजल्ट पर लोगों की नजर है। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने दही-शक्कर खाकर इस शुभ दिन की शुरुआत की है। अपने धाकड़ अंदाज के लिए जानी जाने वालीं कंगना ने अपनी जन्मभूमि को लेकर कुछ कहा है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

By Karishma Lalwani Edited By: Karishma Lalwani Publish:Tue, 04 Jun 2024 12:14 PM (IST) Updated:Tue, 04 Jun 2024 01:08 PM (IST)
Lok Sabha Election 2024: मतगणना के बीच आया कंगना रनौत का बयान, 'मैं कहीं नहीं जा रही, किसी और को करना होगा बैग पैक'
एक्ट्रेस कंगना रनौत. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Loksabha Election 2024: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा है। उनकी जीत के लिए उनके परिवार वालों के साथ ही फैंस भी कामना कर रहे हैं।

कंगना खबर लिखे जाने तक मंडी सीट से 37,033 मार्जिन से आगे चल रही हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह से है। चुनावी बिगुल फूंक चुकीं कंगना ने अपनी जन्मभूमि (हिमाचल प्रदेश) को लेकर बड़ी बात कही है।

कंगना ने दिया बयान

कंगना रनौत पहली बार लोकसभा चुनाव में उतरी हैं। कंगना ने अपने लोकसभा क्षेत्र में खूब प्रचार किया। रैलियां कीं और लोगों के बीच गईं। विरोधी दलों ने कंगना के मुंबई का होने के कारण तंज भी कसे, जिसका उन्होंने अब जवाब दिया है। 

एएनआई को दिए इंटरव्यू में कंगना ने कहा, ''मंडी ने कभी भी बेटियों का अपमान साधारण रूप से नहीं लिया है। जहां तक मेरे मुंबई जाने का सवाल है, तो मैं कहीं नहीं जा रही। ये (हिमाचल प्रदेश) मेरी जन्मभूमि है और मैं यहां के लोगों की हमेशा सेवा करती रहूंगी। मैं कहीं नहीं जा रही। बल्कि कोई और है, जिसे बैग पैक कर जाना होगा। मैं कहीं नहीं जा रही।''

#WATCH | Himachal Pradesh: On Congress candidate Vikramaditya Singh's comments for her, BJP candidate from Mandi and actor Kangana Ranaut says, "...Mandi has not taken kindly to the insults for daughters. As far as my departure to Mumbai is concerned, this (Himachal Pradesh) is… pic.twitter.com/uBuu7UKZL8— ANI (@ANI) June 4, 2024

कंगना ने अंबिका माता मंदिर में टेका माथा

शुरुआती रुझानों के आने के बाद कंगना रनौत ने सरकाघाट के धबोही स्थित अंबिका माता मंदिर में माथा टेका। इसके पहले उन्होंने फोटो शेयर की, जिसमें उनकी मां आशा रनौत उन्हें दही- शक्कर खिलाते हुए नजर आईं।

यह भी पढ़ें: चुनावी नतीजो से पहले ही Ravi Kishan ने कर डाली भविष्यवाणी, बोले- 'राम राज्य बरकरार रहेगा' 

chat bot
आपका साथी