Taimur Ali Khan ने योगा मैट पर की ये शरारत, करीना ने कहा- ‘योग के बाद स्ट्रेचिंग या नेप के बाद स्ट्रेचिंग’

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फोटोजो वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने बड़े बेटे तैमूर की एक फोटो को शेयर किया है जिसमें तैमूस योगा मैट पर लेट कर योग करते दिख रहे हैं।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 01:49 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 01:49 PM (IST)
Taimur Ali Khan ने योगा मैट पर की ये शरारत, करीना ने कहा- ‘योग के बाद स्ट्रेचिंग या नेप के बाद स्ट्रेचिंग’
Kareena Kapoor Khan share a photo of Taimur Ali, the elder son. photo source @kareenakapoorkhan instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फोटोजो, वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने बड़े बेटे तैमूर की एक फोटो को शेयर किया है, जिसमें तैमूस योगा मैट पर लेट कर योग करते दिख रहे हैं।

इस फोटो में तैमूर कैजुअल्स, व्हाइट कलर की टी-शर्ट पहने योग मैट पर लेटकर पोज देते नजर आ रहे हैं। करीना ने फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, ‘योग के बाद स्ट्रेचिंग या नेप के बाद स्ट्रेचिंग....ये आपको कभी पता नहीं चलेगा।’ तैमूर की इस फोटो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

फोटो को इंस्टागाम पर शेयर किए हुए कुछ ही घंटे हुए हैं लेकिन अब तक इस फोटो को 2 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। तैमूर अली खान के फोटो पर कई बॉलीवुड अभिनेत्रीया कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं। सैफ अली खान की बहन और तैमूर की बुआ सबा अली खान ने लिखा, ‘तुम्हें बहुत सारा प्यार, सुरक्षित रहो, मेरी जान।’ एक्ट्रेस तान्या घवरी ने लिखा, ‘इस तस्वीर में तैमूर बड़ा लग रहा है।’ अभिनेत्री पूनम दमानिया और रिद्धिमा कपूर साहनी ने फोटो पर हार्ट के इमोजी शेयर किए हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी शेयर की है, जिसमें वो ग्रे कलर के टी-शर्ट में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘गेटअप एंड मूव इट, मूव इट।’

 

वहीं अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो वो अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर खान मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिल्म को पहले पिछले साल 2020 को रिलीज किया जाना था लेकिन महामारी कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के चलते फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया था। लॉकडाउन के खुलने के एक बार फिर शूटिंग को शुरु कर रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया था। अब फिल्म को इस साल क्रिसमस पर रिलीज किया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी