मलाइका अरोड़ा ने शेयर की लेट नाइट बर्थडे पार्टी की तस्वीरें, BFF करिश्मा कपूर पर जमकर लुटाया प्यार

करिश्मा कपूर 90 के दशक की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिनका जादू फिल्म पर्दे पर आज भी कायम है। छोटी बहन करीना कपूर के अलावा एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा और मलाइका अरोड़ा के साथ भी काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। हाल ही में करिश्मा के 50वें जन्मदिन पर मलाइका ने लेट नाइट पार्टी की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टा पर शेयर की हैं।

By Surabhi Shukla Edited By: Surabhi Shukla Publish:Tue, 25 Jun 2024 09:33 AM (IST) Updated:Tue, 25 Jun 2024 09:33 AM (IST)
मलाइका अरोड़ा ने शेयर की लेट नाइट बर्थडे पार्टी की तस्वीरें, BFF करिश्मा कपूर पर जमकर लुटाया प्यार
करिश्मा कपूर ने दोस्तों के साथ मिलकर सेलिब्रेट किया बर्थडे (Photo: Instagram/ Malaika Arora)

HighLights

  • मलाइका अरोड़ा ने शेयर की बर्थडे की फोटोज
  • गर्ल गैंस के साथ एंजॉय करती नजर आईं करिश्मा कपूर
  • करिश्मा ने अरोड़ा सिस्टर्स के साथ किया पोज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अरोड़ा और कपूर सिस्टर्स के बीच की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। बी टाउन में इन एक्ट्रेसेज की दोस्ती के चर्चे होते हैं। अक्सर आपने करीना कपूर और उनके गर्ल गैंग मलाइका अरोड़ा, करिश्मा कपूर और अमृता अरोड़ा को पार्टी करते देखा होगा।

वहीं लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन पर राज कर रही एक्ट्रेस करिश्मा कपूर आज 50 साल की हो गई हैं। ऐसे में सेलिब्रेशन तो बनता है। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेट नाइट पार्टी की तस्वीरें शेयर की हैं।

मलाइका ने जताया प्यार

फोटोज शेयर करते हुए करिश्मा कपूर ने अपनी प्यारी लोलो के लिए एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा है। मलाइका ने लिखा, 'तुमने 50 साल बड़ी ही खूबसूरती के साथ पूरे किए। हैप्पी बर्थडे...वी लव यू। इन तस्वीरों के जरिए मलाइका ने फैंस के लिए सिस्टर्स के साथ अपनी बॉन्डिंग की एक झलक भी शेयर की'।

करिश्मा कपूर ने 16 साल की उम्र में पहली फिल्म की थी जिसका नाम था प्रेम कैदी। इस फिल्म में वो हरीश कुमार के साथ नजर आई थीं। करिश्मा कपूर का 90 की दशक की हिट अभिनेत्रियों में आता था।

यह भी पढ़ें: शशि कपूर की एक फिल्म से उठाई कहानी तो दूसरी का उड़ाया टाइटल, संजय-गोविंदा की हिट फिल्म का अद्भुत संयोग?

बॉलीवुड में उनकी जोड़ी गोविंदा और सलमान खान जैसे सितारों के साथ हिट हुई। गोविंदा के साथ उन्होंने राजा बाबू, हीरों नंबर वन, साजन चले ससुराल और कुली नंबर वन जैसी हिट फिल्में दीं। वहीं एक टाइम पर फिल्मी पर्दे से ब्रेक लेकर उन्होंने बच्चों और परिवार को पूरा समय दिया।

दो बच्चों की मां हैं करिश्मा

बता दें कि करिश्मा दो बच्चे समायरा और कियान की मां हैं। उन्होंने दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ साल 2003 में शादी की थी। हालांकि, यह शादी लंबे समय तक नहीं टिक पाई और 2010 में दोनों अलग हो गए। करिश्मा से पहले संजय की शादी मशहूर फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से हुई थी।

यह भी पढ़ें: आमिर खान को मनाने के लिए करिश्मा कपूर ने खोला था राज कपूर का सीक्रेट, 'राजा हिंदुस्तानी' का ये सीन ऐसे हुआ था शूट

chat bot
आपका साथी