Gandhi: 41 साल बाद कैसे दिखते हैं 'गांधी', नाथूराम गोडसे और जवाहर लाल नेहरू को भी नहीं पहचान पाएंगे आप!

Gandhi Movie साल 1982 में रिचर्ड एटनबरो ने ब्रिटिश फिल्म गांधी का निर्देशन किया था। फिल्म में हॉलीवुड स्टार्स के साथ-साथ कई भारतीय अभिनेताओं ने अभिनय किया था। फिल्म में महात्मा गांधी का किरदार बेन किंग्स्ले ने निभाया था। अमरीश पुरी और आलोक नाथ जैसे सितारे भी लीड रोल में थे। जानिए 41 साल बाद ये सितारे अब कहां और कैसे दिखते हैं।

By Rinki TiwariEdited By: Publish:Fri, 29 Sep 2023 07:44 PM (IST) Updated:Mon, 02 Oct 2023 01:09 PM (IST)
Gandhi: 41 साल बाद कैसे दिखते हैं 'गांधी', नाथूराम गोडसे और जवाहर लाल नेहरू को भी नहीं पहचान पाएंगे आप!
जानें अब कैसे दिखते हैं 'गांधी' के ये कलाकार। Photo Credit- Instagram

HighLights

  • 41 साल पहले रिलीज हुई थी महात्मा गांधी पर बनी फिल्म
  • गांधी फिल्म का हॉलीवुड डायरेक्शन ने किया था निर्देशन
  • गांधी के किरदार में नजर आए थे फेमस एक्टर बेन किंग्स्ले

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Mahatma Gandhi Jayanti 2023: महात्मा गांधी को भारत का राष्ट्रपिता कहा जाता है। हर साल 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती मनाई जाती है। आज पूरा देश गांधी जी को याद कर रहा है। आइए, आपको इस खास मौके पर 'गांधी' पर बनी ब्रिटिश फिल्म के उन कलाकारों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने दुनियाभर में सुर्खियां बटोरी थीं। 

महात्मा गांधी वह शख्स थे, जिन्होंने पूरी दुनिया में अपनी एक अमिट छाप छोड़ी। महात्मा गांधी पर कई किताबें लिखी गईं। उन पर कई फिल्में भी बन चुकी हैं, लेकिन एक मूवी ने खूब चर्चा बटोरी। वह थी 'गांधी', जो एक ब्रिटिश फिल्म थी।

41 साल पहले बनी थी महात्मा गांधी पर फिल्म

साल 1982 में हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर-निर्देशक रिचर्ड एटनबरो (Richard Attenborough) के निर्देशन में बनी 'गांधी' ने दुनियाभर में सुर्खियां बटोरी थीं। फिल्म में महात्मा गांधी के अफ्रीका आंदोलन से लेकर उनके निधन तक की लाइफस्टोरी के बारे में दिखाया गया था। यूं तो ये फिल्म विदेशी थी और ज्यादातर कलाकार हॉलीवुड से थे। हालांकि, फिल्म में कई भारतीय कलाकार भी थे, जिन्होंने भले ही छोटा रोल किया था, लेकिन ऑडियंस का ध्यान खींचा था।

फिल्म को रिलीज हुए 41 साल बीत चुके हैं। आज सभी सितारे काफी बदल गए हैं। कुछ ने अपने करियर में नई ऊंचाइयां हासिल कर ली तो कुछ हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए। आइए, आपको 1982 की सुपरहिट फिल्म 'गांधी' के कलाकारों के बारे में बताते हैं।

यह भी पढ़ें- Tiger 3: ट्रेलर से पहले क्यों दिखाया गया 'टाइगर का मैसेज', सामने आई इसकी असल वजह

बेन किंग्स्ले (Ben Kingsley)

बेन किंग्स्ले ने 'गांधी' में महात्मा गांधी का किरदार निभाया था। उन्होंने इस किरदार को सिर्फ निभाया नहीं था, बल्कि जिया भी था। 79 साल के बेन इसे अपने करियर का सबसे आइकॉनिक कैरेक्टर मानते हैं। वह अब भी हॉलीवुड में एक्टिव हैं और जल्द ही उनकी शॉर्ट फिल्म 'पोइजन' (Poison) भी रिलीज होने वाली है।

रोहिणी हट्टंगड़ी (Rohini Hattangadi)

महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा गांधी का किरदार फेमस बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस रोहिणी हट्टंगड़ी ने निभाया था। 68 साल की रोहिणी आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं। आखिरी बार उन्हें 'जलसा' मूवी में देखा गया था।

अमरीश पुरी (Amrish Puri)

'गांधी' में खान की भूमिका दिग्गज अभिनेता अमरीश पुरी ने निभाया था। फिल्मों में अपनी खलनायिकी के लिए मशहूर अमरीश अब इस दुनिया में नहीं हैं। साल 2005 में उनका निधन हो गया था।

सईद जाफरी (Saeed Jaffrey)

सरदार पटेल के किरदार में नजर आए सईद जाफरी ने भी 'गांधी' मूवी के जरिए खूब प्रशंसा बटोरी। सईद ने हिंदी सिनेमा में अपनी भूमिका से कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में चार-चांद लगाए हैं। सईद भी इस दुनिया में नहीं हैं। 2015 में उनका निधन हो गया था। 

रोशन सेठ (Roshan Seth)

'गांधी' में पंडित जवाहर लाल नेहरू का किरदार ब्रिटिश-इंडियन एक्टर रोशन सेठ ने निभाया था। 81 साल के रोशन ने फिल्मी दुनिया से किनारा कर लिया है। 

हर्ष नैय्यर (Harsh Nayyar)

फिल्म 'गांधी' में हर्ष नैय्यर ने नाथूराम गोडसे की भूमिका निभाई थी। वह 'मेन इन ब्लैक' समेत कई हॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं। आखिरी बार उन्हें 2007 में फिल्म ब्रिक लेन में देखा गया था।

एडवर्ड फोक्स (General Dyer)

एडवर्ड फोक्स ने 'गांधी' फिल्म में जनरल डायर का किरदार निभाया था, जो जलियांवाला बाग नरसंहार के लिए उत्तरदायी थी। 86 साल के एडवर्ड फिल्मों में एक्टिव हैं। उन्होंने आखिरी बार फिल्म जॉनी इंगलिश स्ट्राइक्स अगैन (2018) में देखा गया था।

गेराल्डिन जेम्स (Geraldine James)

'गांधी' मूवी में मीराबेन का किरदार हॉलीवुड एक्ट्रेस गेराल्डिन जेम्स ने निभाया था। 73 साल की गेराल्डिन ने 2019 में डाउनटन एबे फिल्म में काम किया था। 

ओम पुरी (Om Puri)

'गांधी' फिल्म में महज डेढ़ मिनट की भूमिका में ओम पुरी छा गए थे। उन्होंने Nahari का किरदार निभाया था। दिग्गज अभिनेता अब हमारे बीच नहीं हैं। 2017 में उनका निधन हो गया था।

वीरेंद्र राजदान (Virendra Razdan)

'गांधी' फिल्म में मौलाना आजाद का किरदार निभा चुके वीरेंद्र राजदान अब इस दुनिया में नहीं हैं। साल 2013 में उनका निधन हो गया था। वह पौराणिक शो 'महाभारत' में भी नजर आ चुके थे। 

ये सितारे भी 'गांधी' का थे अहम हिस्सा

'गांधी' में कई और सितारे थे, जिनके बिना शायद ये फिल्म अधूरी रहती। इनमें दलीप ताहिल (ज़िया), नीना गुप्ता (आभा), सुप्रिया पाठक (मनु) जैसे सितारे भी अहम भूमिका में थे। ये सितारे आज भी बॉलीवुड में एक्टिव हैं।

वहीं, आलोक नाथ (तैयब मोहम्मद), तरला मेहता (सरोजनी नायडू) , सुदर्शन सेठी (मोतीलाल नेहरू), दिलशेर सिंह (अब्दुल गफ्फार खान) जैसे सितारों ने भी फिल्म में चार-चांद लगाए। आलोक और तरला इस दुनिया में नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- Deepika Padukone Video: कार्ड ट्रिक से जादू देख हैरान हुई 'जवान' एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, वीडियो हुआ वायरल

chat bot
आपका साथी