Ranveer Singh सर्कस के प्रमोशन में अजीबोगरीब स्टाइल में आए नजर, ट्रोल्स ने कहा- दीपिका पादुकोण का...

Ranveer Singh Brutally Trolled रणवीर सिंह फिल्म सर्कस में अहम भूमिका निभा रहे है। अब आगामी फिल्म के प्रमोशन के लिए वे एक शो के सेट पर नजर आए। हालांकि उन्हें इसे लेकर ट्रोल किया जा रहा है।

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Sun, 11 Dec 2022 03:42 PM (IST) Updated:Sun, 11 Dec 2022 03:42 PM (IST)
Ranveer Singh सर्कस के प्रमोशन में अजीबोगरीब स्टाइल में आए नजर, ट्रोल्स ने कहा- दीपिका पादुकोण का...
Ranveer Singh Brutally Trolled: रणवीर सिंह फिल्म अभिनेता है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Ranveer Singh Brutally Trolled: रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म सर्कस का प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें ऑल ब्लैक ड्रेस पहने सेट पर आते हुए देखा जा सकता है। खास बात यह है कि उनके साथ उनका स्पॉटबॉय स्पीकर लेकर चल रहा है, जिसमें उनकी आगामी फिल्म सर्कस का गाना बज रहा है।

रणवीर सिंह ने ब्लैक कलर की शर्ट, पैंट और बेल्ट पहन रखी है

रणवीर सिंह ने ब्लैक कलर की कैप लगा रखी हैं। उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट गॉगल लगा रखा है। इसके अलावा उन्होंने ब्लैक शर्ट, पैंट और बेल्ट पहन रखी है और वह रोहित शेट्टी और वरुण शर्मा को देखकर गले मिलते नजर आ रहे हैं। इसके बाद वह डांस करते हुए सभी को एंटरटेन कर रहे हैं। रोहित शेट्टी उन्हें गले लगा लेते हैं और कैमरे की ओर देखकर पोज करने के लिए कहते हैं। रणवीर सिंह रोड पर ही डांस कर रहे हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फोटोग्राफर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'रणवीर सिंह सर्कस के प्रमोशन में।'

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

यह भी पढ़ें: Navya Naveli Nanda अफेयर की खबरों के बीच सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ एक ही कार में आईं नजर, देखें वायरल वीडियो

'क्या यह रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण का टॉप पहना है'

रणवीर सिंह को ट्रोल भी किया जा रहा है। एक ने लिखा है, 'सुबह-सुबह ज्यादा डोज ले लिया।' एक ने लिखा है, 'क्या यह रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण का टॉप पहना है। यह बंदा खुद का स्पीकर लेकर घूम रहा है।' एक ने लिखा है, 'रोहित शेट्टी को लग रहा होगा बहुत बड़ा गलती हो गया रे बाबा इसको फिल्म में लेकर।' एक ने लिखा है, 'रोहित शेट्टी को लग रहा होगा हर जगह शुरू हो जाता है यह।' एक ने लिखा है, 'सही है भाई सर्कस मूवी के लिए एकदम सही जोकर मिला है।'

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

यह भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput के निधन के बाद से ढाई वर्षों से खाली पड़ा है घर, नहीं मिल रहा कोई किराएदार

रणवीर सिंह जल्द फिल्म सर्कस में नजर आएंगे

गौरतलब है कि रणवीर सिंह जल्द फिल्म सर्कस में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अलावा दीपिका पादुकोण की अहम भूमिका है। हाल ही में फिल्म से जुड़ा गाना रिलीज किया गया है। वहीं फिल्म में और भी कई कलाकारों की अहम भूमिका है।

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

chat bot
आपका साथी