Satish Kaushik Death: सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में निधन, अनुपम खेर-कंगना रनोट ने ट्वीट कर जाताया शोक

Satish Kaushik passes away at 66 सतीश कौशिक के निधन पर कंगना रनोट ने भी ट्वीट कर शोक जताया है। उनकी आखिरी फिल्म कंगना के साथ इमरजेंसी ही है। ये खबर मिलते ही बॉलीवुड में शोक की लहर छा गई है

By Ruchi VajpayeeEdited By: Publish:Thu, 09 Mar 2023 07:32 AM (IST) Updated:Thu, 09 Mar 2023 07:32 AM (IST)
Satish Kaushik Death: सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में निधन, अनुपम खेर-कंगना रनोट ने ट्वीट कर जाताया शोक
Satish Kaushik Death Actor director Satish Kaushik passes away at 66

नई दिल्ली, जेएनएन। Satish Kaushik Passes Away At 66: बॉलीवुड से एक दुखद खबर आ रही है, अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक अब हमारे बीच नहीं रहे। कुछ देर पहले ही अनुपम खेर ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक जताया और बताया कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी सतीश कौशिक ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।  

जानता हूँ “मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!” पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त #SatishKaushik के बारे में लिखूँगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था।45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम !! Life will NEVER be the same without you SATISH ! ओम् शांति! 💔💔💔 pic.twitter.com/WC5Yutwvqc— Anupam Kher (@AnupamPKher) March 8, 2023

कंगना ने ट्वीट करते हुए लिखा- इस भयानक खबर के साथ जागी हूं, वह मेरे सबसे बड़े चीयरलीडर थे, एक बहुत ही सफल अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक जी व्यक्तिगत रूप से भी बहुत दयालु और सच्चे इंसान थे, मुझे उन्हें इमरजेंसी में निर्देशित करना बहुत पसंद था। उनकी कमी खलेगी, ओम शांति

Woke up to this horrible news, he was my biggest cheerleader, a very successful actor and director #SatishKaushik ji personally was also a very kind and genuine man, I loved directing him in Emergency. He will be missed, Om Shanti 🙏 pic.twitter.com/vwCp2PA64u

— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) March 9, 2023

हमेशा जीवंत, ऊर्जावान और जीवन से भरपूर अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक जी के निधन की खबर सुनकर मैं बहुत स्तब्ध हूं, बॉलीवुड और लाखों प्रशंसकों द्वारा उन्हें बहुत याद किया जाएगा, उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदना

I am so shocked to hear the demise of actor-director Satish Kaushik ji, who was always vibrant, energetic and full of life, he will be missed immensely by the film fraternity & millions of admires, My deepest condolences to his family members. #OmShanti.🙏 @satishkaushik2 pic.twitter.com/Q9Sd0M1f28

— Madhur Bhandarkar (@imbhandarkar) March 9, 2023

अजय देवगन ने ट्वीट कर लिखा- सतीश जी (कौशिक) के निधन की दुखद खबर से नींद खुली। मैंने ऑन और ऑफ स्क्रीन उनके साथ हंसी-मजाक किया है। उनकी उपस्थिति ने एक फ्रेम भर दिया। जिंदगी में भी हम जब भी मिले वो मेरे चेहरे पर मुस्कान ले आए। उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं। RIP सतीश जी

Woke up to the sad news of Satishji’s (Kaushik) demise. I've shared laughs with him on & off screen. His presence filled a frame. In life too, whenever we met, he brought a smile to my face. Condolences to his family. RIP Satish Ji🙏 pic.twitter.com/GTO2kFAPr3— Ajay Devgn (@ajaydevgn) March 9, 2023

chat bot
आपका साथी