Year Ender 2023: जान से मारने की धमकी, टाइगर 3 और बिग बॉस 17... इन वजहों से खबरों में रहे सलमान खान

Salman Khan Year Ender 2023 हम सब साल 2023 को अलविदा कहकर नए साल 2024 की तरफ बढ़ रहे हैं। बी टाउन स्टार्स भी नए साल का स्वागत करने के लिए निकल चुके हैं। साल 2023 शाह रुख खान के लिए तो काफी अच्छा रहा लेकिन भाईजान सलमान खान के लिए ये साल कैसा बीता चलिए जानते हैं उनके बॉक्स ऑफिस से लेकर निजी जिंदगी तक की हाइलाइट्स।

By Tanya Arora Edited By: Tanya Arora Publish:Tue, 26 Dec 2023 01:59 PM (IST) Updated:Tue, 26 Dec 2023 01:59 PM (IST)
Year Ender 2023: जान से मारने की धमकी, टाइगर 3 और बिग बॉस 17... इन वजहों से खबरों में रहे सलमान खान
सलमान खान की 2023 की हाइलाइट्स/ फोटो- दैनिक जागरण ग्राफिक्स

HighLights

  • सलमान खान के लिए कैसा बीता साल 2023
  • बॉक्स ऑफिस से लेकर जान से मारने की धमकी तक, ये हैं दबंग खान की 2023 की हाइलाइट्स
  • 27 दिसंबर को सलमान खान मना रहे हैं 58वां जन्मदिन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Year Ender 2023: साल 2023 को अलविदा कहने में महज 5 दिन बचे हैं। हर कोई नए साल का स्वागत करने के लिए बेकरार है। कई बॉलीवुड सितारों के लिए साल 2023 निजी जिंदगी और बॉक्स ऑफिस दोनों पर ही ढेर सारी खुशियां लेकर आया, तो वहीं कुछ ऐसे भी सितारे रहे, जिनके लिए ये साल ठीक-ठाक रहा।

इन्हीं सितारों में से एक हैं बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान। इंडस्ट्री में अपनी दबंगई के लिए मशहूर सलमान खान 27 दिसंबर 2023 को अपना 58वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। जहां हर साल की तरह इस साल भी सलमान खान (Salman Khan) के पनवेल वाले फार्म हाउस पर शानदार जश्न मनाएंगे।

इस साल का अंत होने से पहले चलिए जानते हैं कि दबंग सलमान खान के लिए बॉक्स ऑफिस पर उनकी पर्सनल लाइफ में ये साल उनके लिए कैसा बीता है।

बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा सलमान की फिल्मों का हाल

साल 2023 में बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की फिल्मों का हाल मिलाजुला रहा। इस साल उनकी दो फुल फ्लेज फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसमें 'किसी का भाई किसी की जान' और 'टाइगर 3' शामिल हैं। उनकी पहली फिल्म ईद पर आई तो दूसरी दिवाली पर। इन दोनों ही फिल्मों से फैंस को काफी उम्मीदें थीं।

यह भी पढ़ें: Salman Khan Birthday: इस फिल्म से बदली थी सलमान खान की किस्मत, हफ्तों सिनेमाघरों से नहीं उतरी

किसी का भाई किसी की जान का बॉक्स ऑफिस पर जहां दम ही निकल गया और ये फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर महज 110 करोड़ रुपए ही कमा पाई। वहीं, उनकी और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'टाइगर 3', जो यशराज की सबसे बड़ी स्पाई यूनिवर्स की फ्रेंचाइजी है, उसे भी उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली।

Salman Khan की फिल्मों का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस हाल 

किसी का भाई किसी की जान 110 करोड़/ इंडिया
टाइगर 3 281 करोड़/ इंडिया

सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' वर्ल्डवाइड तो 400 करोड़ तक जैसे-तैसे पहुंच गई, लेकिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ कमाने में भी इस फिल्म की जान निकल गयी। इन दोनों फिल्मों के अलावा सलमान खान (Salman Khan) ने शाह रुख खान की पठान में कैमियो किया था, जो काफी चर्चित रहा। ओवर ऑल सलमान खान की फिल्मों के लिए ये साल बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा साबित नहीं हुआ।

बिग बॉस 17 भी रहा फीका

सलमान खान फिल्मों के अलावा एक बार फिर से कलर्स के सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 की कमान संभालते हुए नजर आए। इस शो को ऑनएयर हुए ढाई महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है और अब इस शो फिनाले धीरे-धीरे फिनाले की ओर बढ़ रहा है।

हर वीकेंड पर मुनव्वर फारुकी से लेकर अंकिता लोखंडे और मनारा चोपड़ा तक, किसी न किसी की सलमान खान ने वीकेंड के वार में क्लास लगाई। हालांकि, इसके बावजूद ना तो सलमान खान की प्रेजेंस और ना ही कंटेस्टेंट की आपसी खिट-पिट इस सीजन की टीआरपी को उठा पाई।

सलमान खान को मिली थी जान से मारने की धमकी

सलमान खान को साल 2023 में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग की तरफ से बार-बार जान से मारने की धमकी मिली, जिसके बाद परिवार ने मुंबई पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई थी। पिता द्वारा की गयी शिकायत के बाद सलमान खान के घर के बाहर पुलिस सुरक्षा बढ़ाई गयी। उन्हें Y+ सुरक्षा भी दी गयी। इतना ही सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सलमान खान ने इस साल बुलेट प्रूफ कार भी खरीदी।

फोटोज ने बढ़ाई फैंस की चिंता

सलमान खान साल 2023 में पहले से ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव दिखे। बीच में तो वह हर दिन अपने फैंस के लिए हर रोज एक नई पोस्ट डाल रहे थे। खैर भाईजान के लुक्स के तो हर कोई फैन हैं, लेकिन इसके अलावा उनकी तस्वीरों को देखने के बाद कई फैंस को ऐसा लगा कि जैसे सलमान खान किसी बीमारी से जूझ रहे हैं।

दरअसल, सलमान खान ने जो भी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें लोगों ने उनके चेहरे को नोटिस किया। फैंस को लगा कि सलमान खान का चेहरा काफी सूजा हुआ है। कई लोगों ने कमेंट बॉक्स में उनकी हेल्थ को लेकर भी चिंता जताई।

हमेशा अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहने वाले और ना चाहते हुए भी विवादों में फंसने वाले सलमान खान ने खुद को 2023 में सभी विवादों से बिल्कुल दूर रखा। निजी जिंदगी को लेकर उनकी कोई बड़ी कंट्रोवर्सी 2023 में सुनने को नहीं मिली।

अगर उनके इस साल की बात की जाए तो ओवर ऑल उनके लिए काफी मिला-जुला रहा। अब देखना ये है कि 2024 सलमान खान के लिए क्या कुछ नया लाता है। 

यह भी पढ़ें: दोबारा शादी करने जा रहे अरबाज खान, Salman Khan ने भेजा एक्स भाभी मलाइका अरोड़ा को खास तोहफा

chat bot
आपका साथी