Bigg Boss विनर तेजस्वी प्रकाश के हाथ लगा टीवी का ये पॉपुलर शो, अब ब्वॉयफ्रेंड Karan Kundrra को देंगी टक्कर?

Bigg Boss 15 की ट्रॉफी जीतने के बाद से ही तेजस्वी प्रकाश की किस्मत के सितारे चमक उठे। इस शो के बाद उनके हाथ एकता कपूर का पॉपुलर शो नागिन सीजन 6 लगा। इस शो के ऑफएयर होने के बाद अब हाल ही में रिपोर्ट्स की मानें तो अब वह जल्द ही बिल्कुल नए शो के साथ टीवी पर लौट सकती हैं।

By Tanya AroraEdited By: Publish:Wed, 11 Oct 2023 11:19 AM (IST) Updated:Wed, 11 Oct 2023 11:19 AM (IST)
Bigg Boss विनर तेजस्वी प्रकाश के हाथ लगा टीवी का ये पॉपुलर शो, अब ब्वॉयफ्रेंड Karan Kundrra को देंगी टक्कर?
तेजस्वी प्रकाश के हाथ लगा ये नया रियलिटी शो / फोटो- इंस्टाग्राम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नागिन बनकर लोगों के दिलों पर छा जाने वाली तेजस्वी प्रकाश सलमान खान के विवादित शो Bigg Boss 15 जीतने के बाद से ही लगातार चर्चा में हैं। उनका फैशन हो या उनका अभिनय, फैंस उनकी हर अदा पर मर मिटते हैं।

ब्वॉयफ्रेंड करण कुंद्रा (Karan Kundrra)संग जब भी उनकी कोई फोटो या वीडियो इंटरनेट पर वायरल होती है, तो उनके चाहने वाले दोनों पर प्यार की बरसात करने से भी पीछे नहीं हटते। दोनों टीवी की लवेबल कपल्स में से एक हैं।

नागिन सीजन 6 के ऑफ एयर होने के बाद से ही फैंस सोशल मीडिया पर सवाल कर रहे थे कि तेजस्वी कहां नजर आने वाली हैं। अब हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो तेजस्वी प्रकाश के हाथ एक नया शो लगा है।

इस रियलिटी शो का हिस्सा बनने जा रही हैं तेजस्वी प्रकाश

तेजस्वी प्रकाश ने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में की थी। उन्होंने अपने 10 साल के करियर में अलग-अलग किरदार निभाए। उन्हें स्वरागिनी से लेकर नागिन तक में लोगों ने भरपूर प्यार दिया। अब रिपोर्ट्स की मानें तो तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash)एक और फील्ड में अपना हाथ आजमाने जा रही हैं और वह है होस्टिंग।

यह भी पढ़ें: The Kapil Sharma शो का फेमस ये कॉमेडियन दिखाएगा अपने डांस का जलवा, झलक दिखला जा 11 के लिए किया अप्रोच

गॉसिप टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर जानकारी शेयर करते बताया कि तेजस्वी प्रकाश सोनी टीवी के पॉपुलर डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' के 11वें सीजन को होस्ट करती हुईं नजर आ सकती हैं।

हालांकि, मेकर्स या एक्ट्रेस की तरफ से शो का हिस्सा बनने पर कोई भी जानकारी शेयर नहीं की गयी है। आपको बता दें कि एक्टर करण कुंद्रा भी टेलीविजन के सबसे बेहतरीन होस्ट में से एक हैं। वह टीवी पर कई शो होस्ट कर चुके हैं।

12 साल बाद सोनी टीवी पर मचेगा धमाल

झलक दिखला जा के अब तक कई सफल सीजन आ चुके हैं। इस डांस रियलिटी शो की शुरुआत सोनी टीवी पर हुई थी, लेकिन कुछ सालों के बाद ये शो कलर्स पर प्रसारित होने लगा। अब 12 साल के बाद डांसिंग शो 'झलक दिखला जा-11' (Jhalak Dikhhla Jaa 11) की एक बार फिर से अपने घर वापसी हो चुकी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये शो बिग बॉस 17 के ऑनएयर होने के कुछ दिन बाद ही टीवी पर सलमान के शो को टक्कर देता हुआ नजर आएगा। इस टीवी शो में सुरभि ज्योति से लेकर सुम्बुल तौकीर खान, मनीषा रानी और शिव ठाकरे जैसे बड़े-बड़े स्टार्स नजर आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Jhalak Dikhhla Jaa 11: सुरभि ज्योति से लेकर मनीषा रानी तक, डांस रियलिटी शो के लिए 11 सेलिब्रिटीज हुए कन्फर्म

Video Credit- Jio Cinema Youtube

chat bot
आपका साथी