Manisha Rani: बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी 'बिग बॉस ओटीटी 2' की मनीषा रानी! झोली में आई 5 बड़ी फिल्में

Manisha Rani बिग बॉस ओटीटी 2 में अपनी कॉमेडी पंचलाइन और सादगी से लोगों का दिल जीत रहीं मनीषा रानी आज घर-घर में जाना माना नाम बन चुकी हैं। उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है। आज वह सफलता के जिस मुकाम पर हैं वहां तक आने के लिए उन्होंने खूब मेहनत की। इसी मेहनत का नतीजा है कि आज उनके पास कई बड़े ऑफर आए हैं।

By Karishma LalwaniEdited By: Publish:Wed, 09 Aug 2023 10:11 AM (IST) Updated:Wed, 09 Aug 2023 10:11 AM (IST)
Manisha Rani: बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी 'बिग बॉस ओटीटी 2' की मनीषा रानी! झोली में आई 5 बड़ी फिल्में
File Photo of Manisha Rani. Photo Credit: Instagram

HighLights

  • 'बिग बॉस ओटीटी 2' की मनीषा रानी हो गई हैं काफी फेमस
  • मनीषा को मिल रहे कई बडे ऑफर
  • एनजीओ से जुड़कर अनाथ बच्चों की करती हैं मदद

नई दिल्ली, जेएनएन। 'बिग बॉस ओटीटी 2' में जलवा बिखेर रहीं मनीषा रानी आज लाखों दिलों की धड़कन बन गई हैं। लोग उन्हें और उनके बात करने के अंदाज को पसंद करते हैं। मनीषा कॉमेडी करती हैं, जिससे घर में पॉजिटिव वातावरण बना रहता है। इसलिए भी उन्हें काफी पसंद किया जाता है।

न सिर्फ आम जनता, बल्कि सिलेब्रिटीज भी उनके फैन हैं। मनीषा ने टिक टॉक से बिग बॉस तक का सफर तय किया है। हालांकि, यह उनके लिए आसान नहीं था। अब जब वह कामयाब हो रही हैं, तो उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिलने शुरू हो गए हैं।

'बिग बॉस ओटीटी 2' में आने के बाद मिले बड़े ऑफर

मनीषा रानी कभी खस्ताहाल घर में गुजर-बसर करने को मजबूर थीं। परिवार की माली हालत को संभालने के लिए उनके पिता मनोज कुमार ने कड़ी मेहनत की। उन्होंने बेटी को पढ़ाया और उसके सपनों को पूरा करने में हमेशा उसका साथ दिया। आज मनीषा अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ती जा रही हैं। 'बिग बॉस ओटीटी 2' में कदम रखने के बाद उनकी किस्मत की गाड़ी इतनी स्पीड से आगे बढ़ी है कि उनके हाथ में एक या दो नहीं, बल्कि पांच फिल्मों के ऑफर आए हैं।

जिंदगी में देखे बहुत सारे उतार-चढ़ाव

एक पोर्टल को दिए इंटरव्यू में बताया गया कि मनीषा की बचपन से ही डांस में रुचि रही है। खुद मनीषा ने भी इस बात को कई इंटरव्यू में बताया है। वह शुरू से एक्टिंग और डांस की शौकीन रही हैं। जब टिकटॉक बंद हुआ, तो वे खूब रोईं। पांच दिनों तक वह बिना कुछ खाए-पीए गुजारे। एमओजे ऐप की तरफ से उनसे बॉन्ड साइन करवाया गया। इसमें उन्हें 3-5 लाख देने की बात कही गई थी कि वो उनके लिए वीडियो बनाएंगी। लेकिन बाद में यह मौका भी उनसे छिन गया। मनीषा कई बार गिर कर उठी हैं, तब जाकर इस मुकाम तक पहुंच पाई हैं।

मिले फिल्मों के ऑफर

मनीषा रानी को अब तक पांच फिल्मों के ऑफर मिल चुके हैं। शो से निकलते ही उनके आगे फिल्मों की लाइन लगती हुई देखने को मिल सकती है। इसके अलावा वह एक एनजीओ से भी जुड़ी हैं। एनजीओ में उनके पैसे से लेकर हर चीज में अहम योदगान है।

chat bot
आपका साथी