Bigg Boss OTT 3: वड़ा पाव गर्ल की बेइज्जती करने पर भड़के अनिल कपूर, इस कंटेस्टेंट की लगा दी क्लास

पहले वीकेंड का वार कई घरवालों के लिए यादगार रहने वाला है क्योंकि शो के मेजबान अनिल कपूर ने जहां रणवीर शौरी और दीपिका चौरसिया जैसे कंटेस्टेंट की तारीफ की तो वहीं कुछ कंटेस्टेंट ऐसे रहे जिसकी वह क्लास लगाने से बिल्कुल भी पीछे नहीं रहे। पहले ही हफ्ते में चंद्रिका गेरा दीक्षित को सपोर्ट करते हुए अनिल कपूर ने इस कंटेस्टेंट को खूब डांट लगाई।

By Tanya Arora Edited By: Tanya Arora Publish:Mon, 01 Jul 2024 09:53 AM (IST) Updated:Mon, 01 Jul 2024 09:58 AM (IST)
Bigg Boss OTT 3:  वड़ा पाव गर्ल की बेइज्जती करने पर भड़के अनिल कपूर, इस कंटेस्टेंट की लगा दी क्लास
Bigg Boss Ott 3 में अनिल कपूर से इस कंटेस्टेंट की हुई बहस/ फोटो- Twitter

HighLights

  • चंद्रिका के समर्थन में सामने आए अनिल कपूर
  • इस कंटेस्टेंट पर भारी पड़ा वीकेंड का वार
  • इस कंटेस्टेंट ने टास्क करने से कर दिया इनकार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 की शुरुआत काफी धमाकेदार तरीके से हुई है। अनिल कपूर की मेजबानी में ये शो अपना पहला हफ्ता पूरा कर चुका है। इस सीजन में कई दिलचस्प कंटेस्टेंट देखने को मिल रहे हैं।

अरमान मलिक ने जहां दोनों पत्नियों पायल- कृतिका के साथ शो में एंट्री ली, तो वहीं दूसरी तरफ वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका और शिवानी कुमारी जैसे कंटेस्टेंट भी शो में खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।

पहले वीकेंड का वार काफी तीखा रहा, जहां शो से अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल एलिमिनेट हो गयीं, तो वहीं दूसरी तरफ अनिल कपूर सलमान खान से भी ज्यादा स्ट्रिक्ट मेजबान बने दिखाई दिए। झकास एक्टर ने पहले हफ्ते में ही घर के एक कंटेस्टेंट को आड़े हाथ लिया।

इस कंटेस्टेंट की हरकत से अनिल हुए नाराज

शनिवार के एपिसोड में अनिल कपूर ने सना मकबूल से लेकर लवकेश कटारिया और विशाल को खूब सुनाया, तो वहीं रविवार के एपिसोड में 'मिस्टर इंडिया' ने निशाने पर सिर्फ एक कंटेस्टेंट आया। बिग बॉस ओटीटी 3 के रविवार के एपिसोड में अनिल कपूर ने एक्ट्रेस पौलोमी दास पर उनके स्टेटमेंट के लिए नाराजगी व्यक्त की। 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 Elimination: शो से बाहर हुआ ये 'मासूम' कंटेस्टेंट, फूटा फैंस का गुस्सा, बोले- 'बहुत गलत हुआ'

दरअसल, 'नागिन' एक्ट्रेस ने बिग बॉस में आने से पहले वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित के शो में हिस्सा लेने पर रिएक्ट किया था। उन्होंने कहा था कि बिग बॉस अब किस तरह के कंटेस्टेंट लेकर आ रहे हैं। उनके इस वीडियो को शो में खास मेहमान बनकर आए रफ्तार ने प्ले करवाया था। चंद्रिका ने तो इस वीडियो पर कोई रिएक्ट नहीं किया, लेकिन अनिल कपूर ने पौलोमी को काफी सुनाया।

Iss Weekend Ka Vaar par entertainment ki Raftaar tez hone wali hai. Kya aap taiyaar ho?

Tune in to #BiggBossOTT3, streaming exclusively on #JioCinema, tonight at 9 PM.@AnilKapoor @NaezyTheBaA @raftaarmusic #SukhE @saregamaglobal @kalamkaarmusic_ #BhumiSharma #SoundousMoufakirpic.twitter.com/Az1VXlEzgW— JioCinema (@JioCinema) June 30, 2024

टास्क करने से पौलोमी ने किया इनकार

इस बात को सुनने के बाद अनिल कपूर के सामने पौलोमी ने खुद को डिफेंड करने की बहुत कोशिश की, लेकिन उन्होंने एक्ट्रेस की एक नहीं सुनी। इसके बाद अनिल कपूर ने घर में विशाल और लवकेश कटारिया के बीच एक कचरा ओपिनियन टास्क करवाया, जिसमें सभी घरवालों को ये बताना था कि उनके हिसाब से दोनों में से कौन है, जिसकी ओपिनियन फालतू होती हैं।

जब अनिल कपूर ने पौलोमी को एक्टिविटी एरिया में बुलाया और उनसे से एक का नाम लेने के लिए कहा, तो उन्होंने टास्क करने से साफ इनकार कर दिया। 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: 'एल्विश के कहने पर मत करो...', Lovekesh Kataria ने फैंस से की ये डिमांड, वायरल हुआ वीडियो

chat bot
आपका साथी