राम, लक्ष्मण और सीता ने जब बच्चों के लिए अपने हाथ से लिखे थे खत, पुरानी यादें देख भावुक हुए फैंस...

आज दशकों बाद भी इस धारावाहिक के कलाकार जनमानस में रचे-बसे हैं और अब सोशल मीडिया के दौर में इनकी लोकप्रियता के कहने की क्या! रामायण के सभी प्रमुख कलाकार इस वक्त सोशल मीडिया पर हैं और पुरानी यादों से आज की पीढ़ी को रू-ब-रू करवाते हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Thu, 13 Jan 2022 11:23 AM (IST) Updated:Fri, 14 Jan 2022 07:19 AM (IST)
राम, लक्ष्मण और सीता ने जब बच्चों के लिए अपने हाथ से लिखे थे खत, पुरानी यादें देख भावुक हुए फैंस...
Dipika Chikhlia played Sita in Ramayan. Photo- Instagram/Dipika Chikhlia

नई दिल्ली, जेएनएन। रामानंद सागर के धारावाहिक रामायण का ना सिर्फ धार्मिक बल्कि ऐतिहासिक महत्व भी है। भारतीय टेलीविजन इतिहास की यह एक बेहद महत्वपूर्वण घटना है, जो अस्सी के दशक में हुई थी। इस धारावाहिक ने भारतीय दर्शकों के बीच टेलीविजन को एक संचार माध्यम के तौर पर भी बड़ा प्रसार दिया। वहीं, पौराणिक धारावाहिकों की स्वीकार्यता का पैमाना बना।

यही वजह है कि आज दशकों बाद भी इस धारावाहिक के कलाकार जनमानस में रचे-बसे हैं और अब सोशल मीडिया के दौर में इनकी लोकप्रियता के कहने की क्या! रामायण के सभी प्रमुख कलाकार इस वक्त सोशल मीडिया पर हैं और पुरानी यादों से आज की पीढ़ी को रू-ब-रू करवाते हैं। इनमें कुछ यादें ऐसी होती हैं, जो उस दौर के दर्शक को भावुक कर देती हैं। 

रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली कलाकार दीपिका चिखलिया ने गुरुवार को ऐसी ही एक याद इंस्टाग्राम पर साझा की। दरअसल, यह कुछ पुराने खतों का कोलाज है, मगर खासियत यह है कि बच्चों के नाम यह खत हाथ से लिखे हुए हैं और इन्हें लिखा है रामायण की स्टार कास्ट ने। इनमें से कुछ अब हमारे बीच नहीं हैं। इस पोस्ट में दीपिका ने लिखा- यह हाथ से लिखी शुभकामनाएं हैं, जिन्हें रामानंद सागर जी, अरुण जी, विजय अरोड़ा जी, सुनील जी, दारा सिंह जी और मैंने लिखा है। यह मुझे पुराने समय की यादों में ले गयीं। यह खत दीपिका की एक प्रशंसक ने साझा की हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala)

दीपिका ने अपने लेटर में लिखा था- रामायण के नन्हे-मुन्ने दर्शकों को मेरी ढेर सारी शुभकामनाएं और बहुत सारा प्यार। दारा सिंह ने लिखा था- प्यारे बच्चों, जीवन में राम जैसे आदर्शवादी और हनुमान जैसे वीर बनो।

रामायण में अरुण गोविल ने राम, सुनील लहरी ने लक्ष्मण, दारा सिंह ने हनुमान और विजय अरोड़ा ने मेघनाद के किरदार निभाये थे। यह खत 1988 में लिखे गये थे। दीपिका की इस पोस्ट पर कई फैंस भावुक हो गये और इसे बेशकीमती बताया। फैंस दीपिका को मां कहकर सम्बोधित करते हैं।

chat bot
आपका साथी