Bigg Boss OTT 3: सिंगिंग की दुनिया का सबसे विवादित सितारा बनेगा BB OTT 3 का हिस्सा? Kiss को लेकर बटोरी थी चर्चा

बिग बॉस ओटीटी 3 कुछ दिनों बाद 21 जून से जियो सिनेमा पर लौट रहा है। ऐसे में शो को लेकर हाइप बनी हुई है। हाल ही में मेकर्स ने फैंस के एक्साइटमेंट को बनाए रखने के लिए शो का प्रोमो भी रिलीज कर दिया। जिसमें अनिल कपूर का झक्कास अंदाज देखने को मिला। वहीं अब बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट को लेकर अपडेट आई है।

By Vaishali Chandra Edited By: Vaishali Chandra Publish:Tue, 11 Jun 2024 08:30 PM (IST) Updated:Tue, 11 Jun 2024 08:30 PM (IST)
Bigg Boss OTT 3: सिंगिंग की दुनिया का सबसे विवादित सितारा बनेगा BB OTT 3 का हिस्सा? Kiss को लेकर बटोरी थी चर्चा
सिंगिंग की दुनिया का सबसे विवादित सितारा बनेगा BB OTT 3 का हिस्सा? (X Image)

HighLights

  • कौन है वो विवादित सितारा ?
  • Kiss विवाद पर बटोरी थी चर्चा
  • कब शुरू होगा बिग बॉस OTT 3 ?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी नए सीजन के साथ बस कुछ दिनों में लौटने वाला है। शो का प्रोमो पहले ही चर्चा बटोर रहा है। इस बीच बिग बॉस ओटीटी 3 में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आने लगे हैं, जिसे लेकर अपडेट आई है। ताजा जानकारी के अनुसार, बिग बॉस ओटीटी 3 में सिंगिंग की दुनिया का सबसे विवादित स्टार नजर आ सकता है।  

बिग बॉस ओटीटी 3 शुरुआत से फैंस को झटके देने लगा है। सबसे बड़ा शॉक शो के होस्ट को लेकर लगा। जब मेकर्स ने खुलासा किया कि इस बार शो सलमान खान नहीं, बल्कि अनिल कपूर होस्ट करने वाले हैं। अब कंटेस्टेंट्स के नाम हैरान कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: अनिल कपूर के शो में नाक में दम करेगा ये बॉलीवुड एक्टर, नाम सुन चेहरे पर छा जाएगी खुशी?

कौन है वो विवादित सितारा ?

बिग बॉस ओटीटी 3 में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर अब जिस सितारे का नाम सामने आया है, वो बेहद पॉपुलर है। अगर इस सेलिब्रिटी ने शो में हिस्सा लिया, तो कॉन्ट्रोवर्सी होना तय है। शो से जुड़े फैन पेज बिग बॉस तक की रिपोर्ट के अनुसार, बिग बॉस ओटीटी 3 के लिए सिंगर मीका सिंह को अप्रोच किया गया है। हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Singer Mika Singh is approached for #BiggBossOTT3 pic.twitter.com/mXFYjkHK90— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) June 11, 2024

Kiss विवाद पर बटोरी थी चर्चा

मीका सिंह ऐसे सिंगर हैं, जिनका नाम अक्सर विवादों से जुड़ता रहा है। सबसे पहले उन्होंने चर्चा राखी सावंत को लेकर बटोरी थी। जब एक्ट्रेस ने सिंगर पर अपनी बर्थडे पार्टी में जबरन किस करने का आरोप लगाया था। इसके अलावा वो रियलिटी शो मीका दी वोटी में भी नजर आए था। वहां मीका सिंह ने अभिनेत्री आकांक्षा पुरी को अपना हमसफर चुना था, लेकिन शादी आज तक नहीं की। आकांक्षा, बिग बॉस ओटीटी के बीते सीजन में नजर आई थीं और खूब चर्चा भी बटोरी थी। अब मीका सिंह का नाम भी शो से जुड़ रहा है।  

यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3 Promo: 'मौसम बदलेगा और तापमान बढ़ेगा', 'बिग बॉस ओटीटी 3' में नए नियम लेकर आएंगे अनिल कपूर

कब शुरू होगा बिग बॉस OTT 3 ?

बिग बॉस ओटीटी 3 में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर कई सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं। रिपोर्ट्स के मानें, तो इस बार शो में जावेद जाफरी, हर्षद चोपड़ा, शीजान खान, भव्या गांधी, शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे नजर आ सकते हैं। इनके अलावा दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका गेरा और महाराष्ट्र के डॉली चाय वाला भी हिस्सा बन सकते हैं। बिग बॉस ओटीटी 3 कुछ दिनों बाद 21 जून रात 9 बजे से जियो सिनेमा पर शुरू हो रहा है।  

chat bot
आपका साथी