गुरुग्राम के लोगों के लिए गुड न्यूज, दिल्ली-जयपुर रूट पर चलने वाली वंदे भारत गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर रुकेगी

Gurugram Vande Bharat Train दिल्ली-जयपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के गुड़गांव रेलवे स्टेशन और रेवाड़ी जंक्शन पर ठहराव के लिए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने मंगलवार को रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की। उन्होंने रेल मंत्री को बताया कि गुरुग्राम देश का प्रसिद्ध औद्योगिक क्षेत्र है।

By Aditya RajEdited By: Publish:Tue, 21 Mar 2023 06:01 PM (IST) Updated:Tue, 21 Mar 2023 06:01 PM (IST)
गुरुग्राम के लोगों के लिए गुड न्यूज, दिल्ली-जयपुर रूट पर चलने वाली वंदे भारत गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर रुकेगी
गुरुग्राम के लोगों के लिए गुड न्यूज, दिल्ली-जयपुर रूट पर चलने वाली वंदे भारत गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी

गुरुग्राम, जागरण संवाददाता। दिल्ली-जयपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के गुड़गांव रेलवे स्टेशन और रेवाड़ी जंक्शन पर ठहराव के लिए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने मंगलवार को रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की। उन्होंने रेल मंत्री को बताया कि गुरुग्राम देश का प्रसिद्ध औद्योगिक क्षेत्र है। विश्व प्रसिद्ध कई कंपनियों के कारपोरेट कार्यालय यहां पर कार्यरत हैं।

साइबर सिटी के रूप विश्व ख्याति प्राप्त शहर है। विभिन्न राज्यों के प्रवासी सहित औद्योगिक क्षेत्रों के प्रतिनिधि देश के विभिन्न स्थानों पर जाते हैं। गुरुग्राम और आसपास से हजारों की संख्या में दैनिक यात्री रेवाड़ी और राजस्थान की ओर प्रतिदिन यात्रा करते हैं।

रेवाड़ी देश में पीतल नगरी के रूप में विख्यात है। रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से राजस्थान को जोड़ने के लिए चार दिशाओं में रेल का संचालन किया जाता है। रेवाड़ी रेलवे स्टेशन जयपुर मंडल में सबसे अधिक राजस्व देने वाला रेलवे स्टेशन है।

ऐसे में गुड़गांव और रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन का ठहराव होने से दैनिक रेल यात्रियों के साथ ही राजस्थान और दिल्ली की ओर जाने वाले लाखों यात्रियों को इसका लाभ मिल सकेगा। इस पर रेल मंत्री ने कहा कि गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन का ठहराव किया जाएगा। रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर ठहराव के लिए भी जल्द निर्णय लिया जाएगा।

रेलवे स्टेशन के अपग्रेडेशन पर भी चर्चा

राव इंद्रजीत सिंह ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से गुड़गांव रेलवे स्टेशन के अपग्रेडेशन के बारे में भी चर्चा करते हुए जल्द काम शुरू कराने की मांग की। रेवाड़ी रेलवे स्टेशन का चयन भी अमृत भारत स्टेशन की योजना में किया गया है। जयपुर मंडल की ओर से स्टेशन पर सुविधाओं के विस्तार के लिए योजना बनाई जा रही है। राव इंद्रजीत सिंह के साथ सांसद चौधरी धर्मबीर भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी