हरियाणा में चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, बेटी श्रुति के साथ किरण चौधरी ने छोड़ा 'हाथ'; BJP में होंगी शामिल

कांग्रेस नेता किरण चौधरी और श्रुति चौधरी ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। किरण ने अपना त्यागपत्र कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सौंपा है। बता दें कि हरियाणा में कुछ माह बाद विधानसभा चुनाव है। ऐसे में कांग्रेस के किरण चौधरी का पार्टी छोड़ना कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा सकता है। वहीं ऐसी खबर हैं कि ये नेत्री भाजपा ज्वाइन करेंगी।

By Jagran NewsEdited By: Prince Sharma Publish:Tue, 18 Jun 2024 07:39 PM (IST) Updated:Tue, 18 Jun 2024 08:26 PM (IST)
हरियाणा में चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, बेटी श्रुति के साथ किरण चौधरी ने छोड़ा 'हाथ'; BJP में होंगी शामिल
कांग्रेस की दिग्गज नेता किरण चौधरी और श्रुति चौधरी ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी

HighLights

  • कांग्रेस की वरिष्ठ नेता किरण चौधरी ने दिया इस्तीफा
  • इस्तीफे में उन्होंने भूपेंद्र हुड्डा पर आरोप लगाए
  • दोनों नेत्री कल भाजपा में शामिल हो सकती हैं

डिजिटल डेस्क, हिसार। हरियाणा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और विधायक किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने अपना त्यागपत्र कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सौंपते हुए एक बड़ी वजह बताई है।

त्यागपत्र में प्रदेश कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए दोनों ने कहा कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही थी। गौरतलब है कि कांग्रेस की किरण, सैलजा और रणदीप सुरजेवाला एसआरके ग्रुप के माने जाते हैं। जो हरियाणा कांग्रेस से अलग-थलग दिखता है। दोनों किरण और श्रुति चौधरी कल भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगी। 

किरण चौधरी पहले भी लगा चुकी हैं भूपेंद्र हुड्डा पर आरोप

पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने भूपेंद्र हुड्डा पर पहले भी कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने पूर्व सीएम पर अनदेखी होने और राजनीति तौर पर खत्म करने व मारने का बड़ा आरोप लगाया था। हाल ही में लोकसभा चुनाव के दौरान भी किरण चौधरी ने बेटी श्रुति का टिकट कटने पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया था।

किरण चौधरी ने कहा था कि मैं जिस जगह से पांच बार विधायक हूं, वहां बैठक की जाती है। लेकिन मुझे सूचना तक नहीं दी जाती। उन्होंने राव दान सिंह पर निशाना कसते हुए कहा था कि उन्हें कई फोन किए जाते हैं मगर वे नहीं उठाते। यहां एक तरह से हमारी बेइज्जती की जाती हैं। ये सोचे हैं हमें खत्म कर दें मार दे बिल्कुल।

राज्य का विकास हमारी प्राथमिकता: श्रुति चौधरी

वहीं इस्तीफे के बाद श्रुति चौधरी ने ट्वीट किया कि चौधरी बंसी लाल और चौधरी सुरेंद्र सिंह जी की विचारधारा पर चलकर क्षेत्र और राज्य का विकास करना हमेशा मेरी प्राथमिकता रहेगी।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की बहू किरण चौधरी को वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का धुरंधर माना जाता है। हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों में भिवानी-महेंद्रगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से श्रुति चौधरी को टिकट न दिए जाने से वह नाराज थीं।

कांग्रेस ने इस सीट से मौजूदा विधायक और हुड्डा के वफादार राव दान सिंह को टिकट दिया था, जो भाजपा के मौजूदा सांसद धर्मबीर सिंह से हार गए थे।

भाजपा में होंगे शामिल

किरण चौधरी ने कहा कि श्रुति और मैं बुधवार को दिल्ली में भाजपा में शामिल होंगे। हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए चौधरी ने कहा, "उन्होंने मुझे एक कोने में धकेल दिया है। अपमान की एक सीमा होती है।  उन्होंने कहा कि श्रुति हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देंगी। बता दें कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में कांग्रेस और भाजपा ने पांच-पांच सीटें जीती हैं।

chat bot
आपका साथी