Haryana Weather Today: तापमान में हल्का उछाल, उत्तर हरियाणा में छा सकता कोहरा; जानिए आज कैसा रहने वाला है मौसम

Haryana Weather Update मौसम में परिवर्तन के साथ ही मंगलवार को तापमान में हल्का उछाल देखा गया। इसके साथ ही उत्तर हरियाणा के जिलों में तीन दिन तक घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। नारनौल के तापमान में डेढ़ डिग्री की गिरावट के साथ वह 7.5 डिग्री तक पहुंच गया। अंबाला भिवानी गुरुग्राम सिरसा रोहतक कुरुक्षेत्र करनाल के तापमान में हल्का उछाल दर्ज किया।

By Jagran NewsEdited By:
Updated: Wed, 13 Dec 2023 08:28 AM (IST)
Haryana Weather Today: तापमान में हल्का उछाल, उत्तर हरियाणा में छा सकता कोहरा; जानिए आज कैसा रहने वाला है मौसम
तापमान में हल्का उछाल, उत्तर हरियाणा में छा सकता कोहरा।

HighLights

  1. तापमान में हल्का उछाल, उत्तर हरियाणा में छा सकता कोहरा
  2. हिसार का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज
  3. दक्षिण व दक्षिण-पूर्व हरियाणा और पश्चिम व दक्षिण-पश्चिम हरियाणा में कोहरा छाने की संभावना नहीं

जागरण संवाददाता, हिसार। मौसम में परिवर्तन के साथ ही मंगलवार को तापमान में हल्का उछाल आया है। इसके साथ ही उत्तर हरियाणा के जिलों में तीन दिन तक घना कोहरा छाने की संभावना व्यक्त की गई है। इसके चलते वाहन चालकों को भी आराम से चलने के लिए कहा है।

मौसम में परिवर्तन के चलते आने वाले तीन दिन तक तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। मंगलवार को हिसार का न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री रहा जो सामान्य से दो डिग्री कम है। प्रदेश में पिछले दिनों हुई वर्षा के बाद से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

हिसार का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज

सोमवार को हिसार का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था मगर इसमें हलका उछाल हुआ और वह 5.9 डिग्री तक पहुंच गया।

यह भी पढ़ें: Haryana Politics: जींद की पांच सीट कांग्रेस को मिलती, तो नहीं बनता गठबंधन; सांसद दीपेंद्र हुड्डा बोले- हरियाणा में सबसे ज्यादा बेरोजगार

नारनौल के तापमान में डेढ़ डिग्री की गिरावट के साथ वह 7.5 डिग्री तक पहुंच गया। अंबाला, भिवानी, गुरुग्राम, सिरसा, रोहतक, कुरुक्षेत्र, करनाल के तापमान में हल्का उछाल दर्ज किया।

ऐसा रहेगा मौसम

आइएमडी के अनुसार उत्तर हरियाणा के जिले चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल करनाल जिले में तीन दिन तक घना कोहरा छाने की संभावना व्यक्त की गई है।

इसके अलावा दक्षिण व दक्षिण-पूर्व हरियाणा और पश्चिम व दक्षिण-पश्चिम हरियाणा में कोहरा छाने की संभावना नहीं है। यहां पर मौसम साफ रहने की संभावना व्यक्त की जा रही है

यह भी पढ़ें: Haryana: छात्रों को आरक्षण का लाभ नहीं देने वाले निजी विश्वविद्यालयों का छिन सकता है दर्जा, विधानसभा में बिल लाएगी सरकार