Haryana Weather News: दो दिनों में पूरे हरियाणा में छा जाएगा मानसून, इन जिलों में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Haryana Weather Update देश के लगभग सभी हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दी है। हरियाणा के कई जिलों में भी बारिश हुई। मौसम विभाग ने दो दिनों में पूरे हरियाणा में मानसून की एंट्री का पूर्वानुमान जारी किया है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने से तापमान में गिरावट हुई और कई जिलों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली।

By Jagran NewsEdited By: Rajiv Mishra
Updated: Tue, 02 Jul 2024 08:19 AM (IST)
Haryana Weather News: दो दिनों में पूरे हरियाणा में छा जाएगा मानसून, इन जिलों में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट
दो दिनों में पूरे हरियाणा में मानसून की होगी एंट्री

HighLights

  1. बारिश होने से कई जिलों में जलभराव की स्थिति
  2. हिसार एक दिन में ही 73 एमएम हुई बारिश
  3. तीन दिन तक प्रदेश में भारी वर्षा होने का ऑरेंज अलर्ट

जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में मानसून तेजी से छा रहा है। पश्चिमी हरियाणा के कैथल और सिरसा के कुछ हिस्से को छोड़ कर बाकी प्रदेश में मानसून के छाने की भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने घोषणा कर दी है।

बचे हुए क्षेत्र में भी एक या दो दिन में मानसून छाने की बात कहीं है। इसके साथ ही एक दिन में हिसार में 73 एमएम वर्षा हुई। इससे हिसार, भिवानी, चरखी दादरी सहित अन्य जिलों में वर्षा से जलभराव हो गया।

मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

बारिश होने से न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। आइएमडी की तरफ से अभी पूरे हरियाणा में मानसून के छाने की घोषणा नहीं हुई है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले तीन दिन तक प्रदेश में भारी वर्षा होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा दो जिलों में भारी वर्षा का यलो अलर्ट घोषित किया है। आइएमडी के अलर्ट के बाद पिछले तीन दिनों से प्रदेश में अलग-अलग जगह पर वर्षा हो रही है।

लोगों को उमस व गर्मी से मिली राहत

हिसार में रविवार रात को अचानक 11 बजे शुरू हुई थी। सुबह दोबारा वर्षा होने के बाद लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली है। आइएमडी के डायरेक्टर एके सिंह ने बताया कि एक दो दिन में पूरे प्रदेश में मानसून छा जाएगा।

पश्चिमी जिले कैथल और सिरसा का कुछ भाग अभी अछूता है। इसके अलावा पंजाब का भी कुछ क्षेत्र में जल्द घोषित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Haryana News: बाजरा उत्पादक किसानों के लिए सरकार ने शुरू की ब्याज अनुदान योजना, मिलेंगे ये ढेरों लाभ

इन जिलों में भारी वर्षा का ऑरेंज और येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, जींद में येलो अलर्ट है।

यह भी पढ़ें- Haryana News: पानीपत के इनेलो जिलाध्यक्ष रहे राजपाल रोड ने थामा कांग्रेस का हाथ, हुड्डा ने बीजेपी पर किया कटाक्ष