बिना टिकट यात्रा को मजबूर हो रहे यात्री

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : थानेसर रेलवे स्टेशन से सुबह टिकट खिड़की बंद रहने के कारण यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Nov 2018 01:27 AM (IST) Updated:Sat, 24 Nov 2018 01:27 AM (IST)
बिना टिकट यात्रा को मजबूर हो रहे यात्री
बिना टिकट यात्रा को मजबूर हो रहे यात्री

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : थानेसर रेलवे स्टेशन से सुबह टिकट खिड़की बंद रहने के कारण यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। सुबह चार बजकर 40 मिनट पर दिल्ली की ओर जाने वाले रेलगाड़ी के समय कोई भी कर्मी टिकट खिड़की पर मौजूद नहीं रहता।

सर्व समाज कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष रामेश्वर सैनी ने बताया कि वे सुबह हिसार जाने के लिए थानेसर रेलवे स्टेशन पर गए थे। जब वे टिकट लेने के लिए टिकट खिड़की पर गए तो वहां पर कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। काफी देर इंतजार करने के बाद भी कर्मचारी नहीं आया। इस दौरान लगभग 50 यात्री स्टेशन पर मौजूद थे। रेलगाड़ी अपने निर्धारित समय पर स्टेशन पर पहुंच गई। टिकट खिड़की न खुलने से यात्रियों को बिना टिकट ही रेलगाड़ी में सवार होना पड़ा। रामेश्वर सैनी ने बताया कि इस बारे में वे जल्द ही रेलवे स्टेशन मास्टर से मिलेंगे।

chat bot
आपका साथी