कांग्रेस ने बांटे हरियाणा गौरव सम्‍मान, विजेंदर सहित 30 हस्तियां सम्‍मानित

कांग्रेस ने हरियाणा की स्‍वर्ण जयंती के मौके पर पंचकूला में हरियाणा गौरव समारोह का अायोजन किया गया। इस अवसर पर मुक्‍केबाज विजेंदर सिंह सहित 30 हस्‍तियाें को सम्‍मानित किया गया।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Tue, 01 Nov 2016 03:03 PM (IST) Updated:Tue, 01 Nov 2016 06:08 PM (IST)
कांग्रेस ने बांटे हरियाणा गौरव सम्‍मान, विजेंदर सहित 30 हस्तियां सम्‍मानित

जेएनएन, पंचकूला। कांग्रेस ने हरियाणा की स्वर्ण जयंती पर हरियाणा गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले खिलाडि़यों, कलाकारों व शहीद जवानाें के परिजनों और अन्य लोगों को सम्मानित किया गया। सेना के 'विक्टोरिया क्रास' और 'परमवीर चक्र' विजेताओं का भी सम्मान हुआ। समारोह की अध्यक्षता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने की। समारोह मेंं बॉक्सर विजेंदर सिंह, पहलवान महावीर सिंह फोगाट, मेघना मालिक अौर यशपाल शर्मा भी मौजूृद थे।

यह समारोह हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस, हरियाणा प्रदेश किसान खेत मज़दूर कांग्रेस व हरियाणा कृषक समाज द्वारा यहां रेड बिशप में आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय मास्टर नंदलाल दत्त, प्रसिद्ध बॉक्सर विजेंदर सिंह, माउंट एवरेस्ट विजेता संतोष यादव, डिस्कस थ्रो खिलाड़ी कृष्णा पूनिया, भारत की पहला महिला पहलवान गीतिका जाखड़, हॉकी खिलाड़ी रीतू रानी, तीरंदाज़ सूबेदार संदीप कुमार को सम्मानित किया गया।

हरियाणा गौरव समारोह में मौजूद रणदीप सुरजेवाला व अन्य हस्तियां।

इसके अलावा, द्रोणाचार्य अवार्डी महावीर सिंह फोगाट, बीएसएफ के शहीद कांस्टेबल रॉकी सिंह , एटलस साइकल के विक्रम कपूर, जैविक खेती के विशेषज्ञ धर्मवीर कंबोज, मशरूम खेती के उत्पादक राष्ट्रपति अवार्डी हरपाल सिंह बाजवा, दूध उत्पादक बलजीत सिंह रेढू, को भी सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही लड़कियों की शिक्षा के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाली कमला रानी, देश के प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी और दलित नेता पीएल पूनिया,समाजसेविका जगमति मलिक, जाने माने हास्य कवि अरुण जैमिनी, लोकप्रिय रैपर व हरियाणवी गायक व लेखक कुलबीर दनोदा और गायक मनु दीवाना का भी सम्मानित किया गया।

हरियाणा के प्रसिद्ध कवि व लोक कलाकार पंडित लख्मी चंद को भी सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके परिवार को सौंपा गया। हरियाणवी लोक कला व सांग के रचयिता मास्टर चंदगी राम मांगी , हरियाणा की मशहूर अभिनेत्री मेघना मलिक और बॉलीवुड अभिनेता व थिएटर कलाकार यशपाल शर्मा को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हरियाणा गौरव सम्मान से सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी