387 बेटिकट यात्री पकड़े

जासं, पानीपत : रेलवे स्टेशन पर रविवार को विशेष अभियान में 387 बेटिकट यात्री पकड़े गए। यात्रियों से नक

By Edited By: Publish:Sun, 06 Dec 2015 06:02 PM (IST) Updated:Sun, 06 Dec 2015 06:02 PM (IST)
387 बेटिकट यात्री पकड़े

जासं, पानीपत : रेलवे स्टेशन पर रविवार को विशेष अभियान में 387 बेटिकट यात्री पकड़े गए। यात्रियों से नकद जुर्माना वसूला गया। अभियान से यात्रियों में हड़कंप मचा रहा। रेलवे स्टेशन पर सुबह 7.30 बजे से विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान आरपीएसएफ के 52 जवान तैनात किए गए थे। सीटीआइ इंदू शेखर के नेतृत्व में दिल्ली मंडल के 33 टीटीई ने अभियान में सहयोग दिया। मेल एक्सप्रेस सहित पैसेंजर ट्रेनों में सवार यात्रियों की धर पकड़ की गई। पकड़े गए यात्रियों से मौके पर नकद जुर्माना वसूला। जुर्माने के तौर पर 1,31,075 रुपये वसूले गए। यात्रियों को हिदायत दी गई कि सफर के दौरान बिना टिकट यात्रा न करें। दोपहर 2 बजे तक अभियान चला।

chat bot
आपका साथी