Yoga Day 2022: बच्‍चों को जरूर करना चाहिए योग, फायदे जानकार रह जाएंगे हैरान, दूर होंगी ये बीमारियां

International Yoga Day 2022 आज योग दिवस है। आप योग के फायदे जानकार हैरान रह जाएंगे। योग केवल एक शाीरिक अभ्‍यास नहीं है। बल्कि योग करने से जीवन में कई बदलाव दिखेंगे। गंभीर से गंभीर बीमारियां दूर होंगी। आइए जानते हैं क्‍या कहना है योग शिक्षिका का।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Tue, 21 Jun 2022 11:33 AM (IST) Updated:Tue, 21 Jun 2022 11:33 AM (IST)
Yoga Day 2022: बच्‍चों को जरूर करना चाहिए योग, फायदे जानकार रह जाएंगे हैरान, दूर होंगी ये बीमारियां
International Yoga Day 2022: बच्‍चों को योग आवश्‍यक रूप से करना चाहिए।

कैथल, जागरण संवाददाता। योग से उनके जीवन में काफी बदलाव आया है। थकान और टेंशन ही नहीं बल्कि बीमारियां भी शरीर से दूर हुई है। अब वह शरीर और दिमाग से पूरी तरह से स्वस्थ रहती है। काम करने में दिल लगता है, पूरे दिन चुस्ती रहती है। यह कहना है योग शिक्षिका अमर राविश का।

सौ से ज्‍यादा महिलाएं लेतीं प्रशिक्षण

सेक्टर 19 में रहने वाले शिक्षा विभाग में अध्यापिका अमर राविश ने बताया कि वह पतंजलि समिति से जुड़ने के बाद हनुमान वाटिका में योग की कक्षाएं लगाती है। रोजाना सुबह व शाम को 100 के करीब महिलाएं योग का प्रशिक्षण लेने के लिए आती हैं। इनमें बुजुर्ग महिलाओं की संख्या ज्यादा है।

इस तरह से की समस्‍या हुई दूर

जो महिलाएं चलने-फिरने में दिक्कत महसूस करती थी, आज वह बेहतर खुश है। योग ने उनके जीवन में काफी बदलाव लाया है। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य घर-घर में योग पहुंचाना है, इसके लिए वे योग कक्षाओं में तो लोगों को जागरूक करती ही है, बल्कि स्कूल में विद्यार्थियों को और अन्य जगहों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भी लोगों को जीवन में योग अपनाने के लिए कहती है।

100 से ज्यादा प्रेरक किए तैयार, अब दूसरों को दे रहे योग का ज्ञान

अमर राविश बताती है कि पिछले अब तक वह 100 से ज्यादा योग प्रेरक शिविर से तैयार कर चुकी है, जो आज जिले के कई गांव व शहर के पार्कों में सुबह व शाम को निशुल्क योग लोगों को सिखा रहे हैं। उन्होंने बताया कि योग ऐसा साधन है, जिसके अपनाने से शरीर स्वस्थ व मजबूत होता है और बीमारियां नजदीक भी नहीं लगती। जितना पैसा हम बीमारियों पर खर्च करते हैं उसका आधा पैसा भी हम अपने स्वास्थ्य पर खर्च करें तो शरीर बीमारियों से दूर रहेगा। जब शरीर स्वस्थ होगा तो काम करने में मजा आएगा।

योग से बढ़ती है रोग-प्रतिरोधक क्षमता

योग प्रशिक्षिका संध्या आर्य ने बताया कि योग एक ऐसा माध्यम है, जिससे हम गंभीर से गंभीर बीमारियों को शरीर से दूर भगा सकते हैं। इसलिए हमें जीवन में योग अपनाना चाहिए। संध्या ने बताया कि योग के माध्यम से भारत ने अन्य देशों को एक नई राह दिखाई है। यदि हम लगातार योग करेंगे तो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी, जो वायरस को मारने में सक्षम है। योग करने से न तो हमारा कोई पैसा खर्च होता है और न ही हमें कहीं दूर जाना पड़ता है। घरों की छत, आंगन, नजदीक पार्क यहां तक की सुबह की सैर करने के लिए जाते हैं तो खुली मैदान में भी योग कर सकते हैं। इसलिए जीवन को खुशहाल बनाना है तो योग करें।

chat bot
आपका साथी