गांधी जयंती पर ट्रेनों में परोसा गया नॉनवेज

देश भर में दौड़ने वाली शताब्दी, राजधानी, दुरंतो और स्टेशनों पर नॉनवेज खाना 2 अक्टूबर को नहीं परोसने का लिखित आदेश जारी कर दिया गया था। पर इसे माना नहीं गया।

By Edited By: Publish:Wed, 03 Oct 2018 01:23 PM (IST) Updated:Wed, 03 Oct 2018 03:45 PM (IST)
गांधी जयंती पर ट्रेनों में परोसा गया नॉनवेज
गांधी जयंती पर ट्रेनों में परोसा गया नॉनवेज
दीपक बहल,  अंबाला
रेलवे बोर्ड ने महात्मा गाधी की जयंती को शाकाहार दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया। देश भर में दौड़ने वाली शताब्दी, राजधानी, दुरंतो और स्टेशनों पर नॉनवेज खाना 2 अक्टूबर को नहीं परोसने का लिखित आदेश जारी कर दिया गया था। आदेशों में जिक्र किया गया था कि अगले तीन साल तक गाधी जयंती शाकाहार दिवस के रूप में मनाई जाएगी। यह आदेश मिलते ही भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम आइआरसीटीसी ने शताब्दी, राजधानी, दुरंतो में खाना परोसने वाली सभी कंपनियों और स्टेशन पर स्टॉल संचालकों को भी इस संबंध में दिशा निर्देश जारी कर दिए थे। इसी बीच रेलवे ने चुपचाप यह आदेश वापस ले लिया।
रेलवे बोर्ड ने 17 अप्रैल को सभी जोन और आइआरसीटीसी के चेयरमैन और एमडी को पत्र लिखा था कि 2 अक्टूबर 2018, 2019 और 2020 को शाकाहार दिवस के रूप मनाया जाएगा। इस दिन रेलवे परिसर में कहीं भी नॉनवेज खाना नहीं परोसा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक फैसले का विरोध हुआ। जिसके बाद डिप्टी डायरेक्टर टूरिज्म एंड केटरिंग ने पहले के आदेश को रद कर दिया। जारी नए आदेशों में कहा कि यात्रियों को पहले की तरह नॉनवेज और वेज का विकल्प दिया जाए। आदेश जारी होते ही मंगलवार को पहले की तरह ही खाना परोसा गया। दैनिक जागरण के पास हैं आदेश की प्रतिया आइआरसीटीसी के एमडी से जब पूछा गया कि क्या नॉनवेज खाना न परोसने का आदेश वापस ले लिया तो उनका कहना था कि ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया था। जबकि, दैनिक जागरण के पास दोनों आदेशों की प्रतिलिपि मौजूद है।
chat bot
आपका साथी