Hamirpur: भयंकर आंधी-पानी से तबाही, 15 घंटे तक विद्युत आपूर्ति रही बाधित; जनजीवन हुआ प्रभावित

Hamirpur भयंकर आंधी और वर्षा से जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया। अधिकांश क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। वहीं नादौन शहर में करीब 15 घंटे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही। पेड़ व पेड़ की टहनियां गिरने से कई संपर्क मार्ग प्रभावित हुए।

By neeraj vyasEdited By:
Updated: Thu, 25 May 2023 09:15 PM (IST)
Hamirpur: भयंकर आंधी-पानी से तबाही, 15 घंटे तक विद्युत आपूर्ति रही बाधित; जनजीवन हुआ प्रभावित
Hamirpur: भयंकर आंधी-पानी से तबाही, 15 घंटे तक विद्युत आपूर्ति रही बाधित; जनजीवन हुआ प्रभावित : जागरण

हमीरपुर / नादौन, जागरण संवाददाता: बुधवार को देर शाम आए भयंकर तूफान व वर्षा के कारण उपमंडल भर में जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया। आलम यह रहा कि अधिकांश क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रात भर बाधित रही। नादौन शहर में करीब 15 घंटे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही।

बिजली की आपूर्ति वीरवार सुबह करीब 12 बजे बहाल हुई, परंतु उसके बाद भी काफी देर तक बिजली की आंख मचौली जारी रही। इस आंधी और तूफान के कारण उपमंडल भर में कई घरों की छतों को नुकसान हुआ जबकि पेड़ व पेड़ की टहनियां गिरने से कई संपर्क मार्ग प्रभावित हुए।

वही सबसे अधिक नुकसान विद्युत विभाग को हुआ है क्योंकि उपमंडल भर में कई स्थानों पर पेड़ गिरने से विद्युत लाइनों को काफी नुकसान हुआ है। विभाग के अनुसार करीब 10 लाख रूपये का नुकसान होने की आशंका है। वर्षा के कारण भी कई स्थानों पर नुकसान होने की सूचना मिली है। मौसम की इस करवट से उप मंडल भर के लोगों को गर्मी से राहत मिली है।