LIVE BLOG

Himachal Election 2022: हिमाचल में बोले पीएम, कांग्रेस की सरकार बनी तो ये मोदी को कुछ नहीं करने देंगे, दिया उदाहरण

Narendra Modi Himachal Pradesh Rally, हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के आखिरी दो दिन सियासत खूब गरमाने वाली है। पीएम मोदी ने शाहपुर के चंबी मैदान में चुनावी हुंकार भरी और डबल इंजन सरकार के फायदे गिनाए व सिंगल इंजन सरकार के नुकसान भी बताए।

Rajesh Kumar SharmaPublish:Wed, 09 Nov 2022 09:56 AM (IST) Updated:Wed, 09 Nov 2022 03:19 PM (IST)
Himachal Election 2022: हिमाचल में बोले पीएम, कांग्रेस की सरकार बनी तो ये मोदी को कुछ नहीं करने देंगे, दिया उदाहरण
Himachal Election 2022: हिमाचल में बोले पीएम, कांग्रेस की सरकार बनी तो ये मोदी को कुछ नहीं करने देंगे, दिया उदाहरण

Highlights

  • पीएम मोदी की चंबी रैली से भाजपा ने कांगड़ा जिला की 15 सीटों को साधने का प्रयास किया।
  • प्रधानमंत्री ने डबल इंजन की सरकार के फायदे और सिंगल इंजन के नुकसान उदाहरण देकर बताए।
  • सुजानपुर प्रेम कुमार धूमल का हलका रहा है। यहां धूमल को हार का सामना करना पड़ा था। पीएम मोदी की यहां भी रैली तय की गई।

धर्मशाला, जागरण टीम। Narendra Modi Himachal Pradesh Rally, हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के आखिरी दो दिन बचे हैं। पीएम मोदी ने शाहपुर और सुजानपुर से चुनावी हुंकार भरी। पीएम मोदी ने कहा हिमाचल में यदि दिल्‍ली के अनुकूल लोग होंगे तो ज्‍यादा काम कर पाएंगे। पीएम मोदी ने प्रदेश के जनसंख्‍या के लिहाज से सबसे बड़े जिले कांगड़ा के शाहपुर स्थित चंबी मैदान में रैली की। शाहपुर में रैली से पीएम मोदी जिला कांगड़ा की 15 सीटों को साधने का प्रयास किया। वहीं, हमीरपुर जिले के सुजानपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की संसदीय स्तर की रैली की। पिछली बार मुख्यमंत्री के चेहरे प्रेम कुमार धूमल की हार के कारण चर्चा में आए सुजानपुर में भी भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। प्रधानमंत्री इससे पहले मंडी व सोलन जिले में संसदीय स्तर की दो रैलियां कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें:

PM Modi Himachal Visit: रैली को संबोधित कर लौट रहे मोदी ने एंबुलेंस देख रुकवा दिया काफ‍िला, देखिए वीडियो

Himachal Election 2022: मोदी बोले, कांग्रेस यानी अस्थिरता, इनका मूल आधार परिवारवाद, पढ़ें भाषण की बड़ी बातें

09/11/2022
2:10:44 pm

सरकार बनाओ हम विकास की योजना तैयार कर बैठे हैं : मोदी

पीएम मोदी ने कहा भाजपा की सरकार बनानी है। सरकार बनाओ हम विकास योजना तैयार कर बैठे हैं। हिमाचल में भाजपा सरकार की वापसी जरूरी है। मैं दिल्ली में हूं आपका कार्य डबल करूंगा। मेरा फायदा जरूर लेना। हर घर मेरा संदेश पहुंचाना। मेरा प्रणाम हर घर पहुचाना।

09/11/2022
1:58:04 pm

कांग्रेस की विकास कार्यों से दुश्‍मनी

कांग्रेस की विकास कार्यों से दुश्‍मनी है, इसीलिए विकास कार्यों को रोकना चाहती है। कांग्रेस हिमाचल के विकास के घराट को रोकना चाहती है। दोबारा हमें काम दीजिए, हमसे हिसाब मांगिए। हिमाचल में भाजपा की सरकार की वापसी जरूरी है। यदि यहां मेरे अनुकूल लोग होंगे तो ज्‍यादा काम कर पाउंगा।

09/11/2022
1:55:34 pm

डबल इंजन से डबल विकास

हिमाचल सभी छोटे राज्‍यों के लिए प्रेरणा बन सकता है। आने वाले पांच साल में  विकास के मामले में अग्रिम पंक्ति में खड़ा किया जाएगा। शिक्षा हो या स्‍वास्‍थ्‍य डबल इंजन से डबल विकास हो रहा है। तीन राज्‍यों को बल्‍क ड्रग पार्क मिले, इनमें एक हिमाचल में बन रहा है। देश की चौथी वंदे भारत एक्‍सप्रेस भी हिमाचल को मिली है।

09/11/2022
1:53:27 pm

भाजपा महिलाओं को नई बुलंदी दे रही

हिमाचल भाजपा महिलाओं को नई बुलंदी दे रही है। भाजपा ने संकल्‍प पत्र में महिलाओं को खास ख्‍याल रखा है। माताओं व बहनों के लिए ऐसे काम तब किए जाते हैं जब सम्‍मान का भाव होता है।

09/11/2022
1:49:58 pm

यह वही कांग्रेस जो सेना का अपमान करती है : मोदी

पीएम मोदी ने कहा यह वही कांग्रेस को जो सेना प्रमुख का अपमान करती है। सेना के जवानों पर आरोप लगाती है। आज देश में ही अस्‍त्र शस्‍त्र बन रहे हैं। सैनिक स्‍कूलों की संख्‍या भी बढ़ा रहे हैं।

09/11/2022
1:47:44 pm

हमारे लिए खुद से बड़ा दल है और दल से बड़ा देश

पीएम मोदी ने कहा हमारे लिए खुद से बड़ा दल है और दल से बड़ा देश है। यह वही कांग्रेस है जिसके राज में फौजियों के पास बेहतर उपकरण नहीं होते थे। इनके राज में सड़कें नहीं बनाई जाती थीं। यही कांग्रेस है जो वन रैंक वन पेंशन पर 40 साल तक लटकाए रखा। चुनावी समय में यह वादे करने से नहीं हिचकते और बाद में बात भी नहीं करते।

09/11/2022
1:45:28 pm

जब भी मौका मिला भाजपा ने कोई कसर नहीं छोड़ी

हिमाचल के लोगों ने भी ठान लिया है। कांग्रेस को हिमाचल से निकालना ही पड़ेगा। आज देवभूमि पुकार रही है भाजपा को फि‍र वापस लाएंगे। हर बूथ पर कमल खिलाएंगे। सुजानपुर में वीर जवानों के साथ नमस्‍ते करने का मौका मिल गया। सेवा का अवसर जब जब मिला तो भाजपा ने कोई कसर नहीं छोड़ी।

09/11/2022
1:42:59 pm

कांग्रेस को लोग जान चुके हैं

हिमाचल के लोग भी कांग्रेस को भली भांति जान चुके हैं। कांग्रेस को लगता है पांच साल के फार्मूले पर ही चलेंगे। इसी कारण ये लोगों की कोई परवाह नहीं करते। लोकसभा चुनाव के बाद क्‍या कभी कांग्रेस से दिल्‍ली के लोग आपका हाल जानने आए थे। किसी कांग्रेसी ने हिमाचल की आवाज उठाई हो, ऐसा हुआ क्‍या।

09/11/2022
1:40:41 pm

जहां भाजपा कमजोर थी वहां भी कमल खिल रहा : मोदी

पीए मोदी ने कहा भाजपा पर भरोसा लगातार मजबूत होता जा रहा है। कुछ दिन पहले उपचुनाव के नतीजे आए हैं, जहां भाजपा को कमजोर माना जाता था वहां भी कमल का फूल खिला है। लेकिन कांग्रेस जहां मजबूत होती थी, वहां भी इनकी स्थिति दिनों दिन बिगड़ती जा रही है।

09/11/2022
1:27:57 pm

सुजानपुर में उमड़ी भीड़, ये प्रत्‍याशी भी पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की विजय संकल्प रैली के दौरान सुजानपुर के चौगान में कार्यकर्ताओं की काफी भीड़ उमड़ी है। रैली में पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल, अविनाश राय खन्ना, अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रत्याशी डाक्‍टर अनिल धीमान, रमेश धवाला, विक्रम सिंह, विजय अग्निहोत्री, कैप्टन रणजीत सिंह, माया शर्मा, त्रिलोक कपूर पहुंचे हैं।

09/11/2022
1:23:52 pm

सुजानपुर पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी सुजानपुर चौगान में रैली स्‍थल पर पहुंच गए हैं। सुजानपुर रैली में मंच पर भाजपा के 22 प्रत्याशी उपस्थित हैं।

09/11/2022
12:41:12 pm

27 मिनट के भाषण में कांग्रेस रही निशाने पर

पीएम मोदी ने 27 मिनट तक चंबी में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उनके निशाने पर कांग्रेस ही रही है। पीएम ने डबल इंजन सरकार और सिंगल इंजन सरकार के फायदे व नुकसान भी गिनाए।

09/11/2022
12:32:47 pm

घर-घर जाकर मेरा प्रणाम भेजना

मेरी बातें अगले दो दिन घर घर जाकर बताओगे। घर घर जाकर कहना है मोदी आये थे समय के अभाव में वो आपके पास तो नही पहुंच पाए लेकर प्रणाम भेजा है।

09/11/2022
12:31:29 pm

डबल इंजन की सरकार काम करती रहेगी

ये डबल इंजन सरकार काम करती आई है और आगे भी करती रहेगी, आपका आशीर्वाद चाहिए। जब माताओं बहनों का आशीर्वाद मिल जाता है, उन्‍हें कोई नहीं हिला सकता। हम महिलाओं की हर चुनौती को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। जन्म से मृत्यु तो उनका ख्याल रखने का प्रयास किया। बेटी के लिए पढ़ाई से लेकर नौकरी, स्वास्थ्य क्षेत्र में अवसर दिए हैं।

09/11/2022
12:27:49 pm

5 जी से हिमाचल का विकास होगा

बल्क ड्रग पार्क, मेडिकल पार्क यहां बन रहे हैं। 5 जी से हिमाचल का विकास होगा। घर बैठे दवाइयां मंगवा पाएंगे। 75 सालों में कांग्रेस ने यूनिवर्सिटी विस्तार के लिए कुछ नहीं किया और आज हर तरह से शैक्षणिक संस्थान बन चुके है, जो भाजपा की देन है। हिमाचल में उद्योग को लेकर बहुत सम्भावनाएं हैं।

09/11/2022
12:23:29 pm

कांग्रेस की सरकार बनी तो मोदी जो मर्जी कर ले ये कुछ नहीं करने देंगे

अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो मोदी जो मर्जी कर ले ये लोग कुछ नही करने देंगे। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में प्रदेश में सिर्फ 15 घर बनाए, जबकि जयराम ठाकुर ने 10 हजार स्वीकृत किए जिसमें 8 हजार बन गए हैं। हमने वरिष्ठ नागरिकों की पेंशन की आयु कम कर दी।

09/11/2022
12:20:12 pm

हिमाचल के पास विकास के दो-दो इंजन

कोरोना के समय कितनी मुश्किलें आई, हम भी सोच सकते थे कि सरकार तो बदलनी है। लेकिन हमने ऐसा नही सोचा। हमने तय किया काम करेंगे और टीकाकरण पर जोर दिया। हिमाचल सबसे पहले शत प्रतिशत टीकाकरण पूरा किया। हिमाचल के पास विकास के दो-दो इंजन हैं। केंद्र की योजनाओं के समकक्ष अन्य योजना शुरू कर दी। आयुष्मान के सामने हिमकेयर शुरू कर दी।

09/11/2022
12:16:44 pm

कांग्रेस का आधार आज भी परिवारवाद ही

कई राजनीतिक दल परिवारवाद पर चल रहे हैं। कांग्रेस एक बार सरकार से गई तो वापस नहीं आती। तमिलनाडू में 60 साल से कांग्रेस को घुसने नहीं दिया। त्रिपुरा सहित अन्य राज्यों कांग्रेस को आने नहीं दिया। कई राज्यों में तो कांग्रेस का एक भी विधायक नहीं है। कांग्रेस का आधार आज भी परिवारवाद ही है। आप लोगों ने 5 साल पहले कांग्रेस की विदाई की थी, अब दोबारा लौटने नहीं देना है। कांग्रेस के लोग यही सोचते हैं कि अगली बार सरकार तो बननी नही है तो मज़े लो और बस पैसा कमाओ।हम ऐसी राजनीतिक परम्परा बनाना चाहते हैं की लोग बार बार मौका दें।

09/11/2022
12:14:30 pm

कांग्रेस यानी अस्थिरता, घोटाले, विकास कार्यों में रोड़े अटकाने की गारंटी

जब हिमाचल के पास डबल इंजन की सरकार होगी तो कई चुनौतियों को पूरा कर सकते हैं। हिमाचल भाजपा के 11 शुभ संकल्प हैं। कांग्रेस कभी हिमाचल को स्थिर सरकार नहीं दे सकती।
कांग्रेस यानी अस्थिरता, घोटाले, विकास कार्यों में रोड़े अटकाने की गारंटी। भाजपा की पहचान सुशासन से है। भाजपा वही कहती है जो करती है।

09/11/2022
12:08:30 pm

इन राज्‍यों में भाजपा की सरकार लगातार रिपीट हो रही

2019 के लोकसभा चुनाव में आपने करके दिखाया है। मध्‍य प्रदेश, गुजरात हरियाणा सहित कई राज्‍यों में भाजपा की सरकारें कई बार रिपीट हुई हैं। उत्‍तराखंड और यूपी में भी ऐसा ही हुआ है। मणिपुर में भी भाजपा की सरकार एक बार फ‍िर से आई है। इसकी तुलना कांग्रेस से करिए।

09/11/2022
12:06:09 pm

कांग्रेस शासित राज्‍यों से विकास नहीं झगड़े की खबरें आती हैं

पीएम माेदी ने कहा किशन कपूर की पुरानी जीप थी, लेकिन कभी कभी हमें स्थान पर पहुंचा देती थी। कांग्रेस की सरकार गिने चुने राज्‍यों में ही सरकार रही है लेकिन वहां से विकास की नहीं झगड़े की ही खबरें आती हैं। ऐसे में विकास कैसे हो सकता है।

09/11/2022
12:03:35 pm

मोदी ने पहाड़ी कांगड़ी बोली में शुरू किया संबोधन

पीएम मोदी का संबोधन शुरू हो गया। अगले पंज साल कांगड़े दी तरक्की जो लेई करि गल्ल करना आया है मैं। पहाड़ी में संबोधन शुरू किया। तुसां ने गल करना मिंजो बड़ा अच्छा लगदा है। कांगड़ा आकर सब पुरानी यादें ताजा हो जाती है। यहां शांता कुमार के साथ बहुत काम किया।

09/11/2022
12:02:08 pm

रिवाज बदलने की हुंकार

हिमाचल प्रदेश में जो काम हुए हैं वो सराहनीय हैं। केंद्र की योजनाओं को जयराम ठाकुर ने लागू किया और हिमाचल में भी अपनी नई योजनाएं चलाकर लोगों का भला किया। आज हिमाचल का जन जन भाजपा के साथ खड़ा है। सुरेश कश्यप ने प्रदेश सरकार के विकास कार्यों को बताया। हम इस बार हिमाचल में रिवाज बदलेंगे।

09/11/2022
11:58:03 am

2014 से पहले घोटाले वाले देश के नाम से जाना जाता था भारत : कश्‍यप

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने संबोधित किया। उन्‍होंने कहा 2014 से पहले हमारा देश घोटाले वाला देश के नाम से जाना जाता था। आज आपके नेतृत्व में भारत विश्व भर में पांचवें स्थान पर पहुंचा है।

09/11/2022
11:55:38 am

पीएम मोदी को भेंट की कांगड़ा पेंटिंग

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को कांगड़ा पेंटिंग भेंट की गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप व शाहपुर से पार्टी प्रत्‍याशी सरवीन चौधरी ने मोदी को सम्‍मानित किया।

09/11/2022
11:52:16 am

मोदी जी को जयश्रीराम के नारे गूंजे

रैली स्‍थल पर पीएम मोदी का लोगों ने मोदी जी को जय श्रीराम के नारों के साथ स्‍वागत किया। रैली स्‍थल इन नारों से गूंज उठा।

09/11/2022
11:47:42 am

चंबी मैदान पहुंचे मोदी, कुछ देर में करेंगे संबोधन शुरू

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी शाहपुर के चंबी मैदान में पहुंच गए हैं। वह कुछ देर में रैली को संबोधित करेंगे। रैली स्‍थल पर अभी लोगों के आने का सिलसिला जारी है।

09/11/2022
11:40:37 am

गगल एयरपोर्ट से चंबी मैदान के लिए निकले मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी साढ़े 11 बजे गगल एयरपोर्ट पर पहुंच गए। यहां से वह सीधे शाहपुर स्थित चंबी मैदान के लिए निकल गए। इस दौरान मंडी पठानकोट हाईवे पर यातायात पूरी तरह से रोक दिया गया था।

09/11/2022
11:31:38 am

सुजानपुर में 22 हलकों के प्रत्‍याशी पहुंचेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुजानपुर रैली को सफल बनाने के लिए स्वयं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल व केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं युवा सेवाएं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर सहित भाजपा के बड़े नेताओं ने मोर्चा संभाले रखा। विधानसभा चुनाव में मोदी फैक्टर पर सबकी नजरें टिकी हैं। मोदी की रैली में 22 विधानसभा क्षेत्रों से 50 हजार कार्यकर्ता सुजानपुर रैली में जुटने की उम्मीद है। भाजपा के 22 प्रत्याशी मोदी से आशीर्वाद लेने सुजानपुर पहुंचेंगे।

09/11/2022
11:24:01 am

सुजानपुर रैली में सेना की टोपी और मेडल पहनकर आएंगे पूर्व सैनिक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुजानपुर के चौगान में आठ वर्ष बाद फिर से चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंच रहे हैं, जिसके लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इस रैली में आने वाले पूर्व सैनिकों को सेना की टोपी और सेना में रहते हुए अर्जित पदकों को पहनकर आने के लिए कहा गया है।

09/11/2022
11:18:51 am

लोग ठंड के बावजूद पहुंच रहे रैली में

पीएम मोदी की रैली के लिए लोगों में काफी उत्‍साह दिख रहा है। हिमाचल में आज सुबह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लेकिन फ‍िर भी लोग मोदी को सुनने और देखने के लिए चंबी मैदान में पहुंच रहे हैं।

09/11/2022
10:57:37 am

पवन काजल सहित चंबा के प्रत्‍याशी भी पहुंचे

कांगड़ा से भाजपा प्रत्‍याशी पवन काजल, धर्मशाला से राकेश चौधरी, इंदौरा से रीता धीमान, चंबा से नीलम नैयर, जवाली से संजय गुलेरिया भी मंच पर पहुंच गए हैं। पीएम मोदी की यह संसदीय क्षेत्र की रैली है, इसमें 17 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। लेकिन भाजपा का ज्‍यादा फोकस कांगड़ा की 15 सीटों पर दिख रहा है।

09/11/2022
10:41:49 am

रैली स्‍थल पर पहुंचने लगे लोग, मंच पर ये नेता

पीएम नरेन्‍द्र मोदी का सुबह 11 बजे तक रैली स्‍थल पर पहुंचने का कार्यक्रम बताया जा रहा है। रैली स्‍थल पर लोग पहुंचने लगे है। अभी तक मंच पर सांसद किशन कपूर, सुरेश कश्यप, सरवीण चौधरी, हंस राज, रणवीर निक्का और मेजर विजय सिंह मनकोटिया मंच पर पहुंच गए हैं।

09/11/2022
10:34:15 am

मोदी सहित अमित शाह और नड्डा की भी कांगड़ा में रैलियां

जिला कांगड़ा में आज नरेन्‍द्र मोदी चंबी मैदान में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री अमित शाह सुलह विधानसभा क्षेत्र में विपिन सिंह परमार के पक्ष में चुनावी विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। वहीं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में राकेश पठानिया के पक्ष में विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे।

09/11/2022
10:28:16 am

जिसने कांगड़ा जीता, उसकी ही बनी सरकार

जिला कांगड़ा का हिमाचल की राजनीति में अहम स्‍थान है। यह जिला शिमला की राह सुगम करता आया है। इस जिले में जिस पार्टी ने ज्‍यादा सीटें जीतीं, वही सत्‍ता में आया है। 2017 के चुनाव में भाजपा ने जिला कांगड़ा से 11 सीटें जीती थीं। इस बार भी भाजपा ने कांगड़ा में पूरा जोर लगाया हुआ है। अब प्रचार के आखिरी दौर में मोदी की रैली कर भाजपा बढ़त बनाना चाहती है।

09/11/2022
10:17:27 am

प्रियंका सिरमौर और खरगे शिमला व नालागढ़ में करेंगे जनसभा

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज बुधवार को दो रैलियों को संबोधित करेंगे। बुधवार सुबह शिमला ग्रामीण के बनूटी व इसके बाद सोलन जिले के पंजेड़ा में रैली करेंगे। उधर, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सिरमौर जिले के शिलाई में जनसभा को संबोधित करेंगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम आज करेंगी रैली को संबोधित।

09/11/2022
10:03:34 am

आज केंद्रीय मंत्रियों की भी रैलियां

केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी मंडी जिले के सरकाघाट, कुल्लू जिले के मनाली व लाहुल-स्पीति जिले के केलंग में जनसभाएं करेंगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंडी, कुल्लू व सिरमौर जिले में होंगे। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर सोलन के धर्मपुर में जनसभा करेंगे।

09/11/2022
10:00:23 am

कांगड़ा में छाए बादल

हिमाचल प्रदेश में आज बारिश की संभावना जताई गई है। जिला कांगड़ा में भी बादल छाए हुए हैं। सुबह की शुरुआत बादलों के साथ हुई है, अभी तक सूरज के दर्शन नहीं हो पाए हैं। मौसम विशेषज्ञों ने बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में दोपहर बाद बूंदाबांदी भी हो सकती है।

chat bot
आपका साथी