भाजपा को नहीं मिल रहे हैं उम्मीदवार,कांग्रेस विधायकों व नेताओं को तोड़ने का किया जा रहा है प्रयास: अग्निहोत्री

भवानी सिंह पठानिया ने चुनावी शंखनाद कर दिया है। जिसमें कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री व प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष चौधरी चंद्र कुमार पंहुचे। कार्यक्रम मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा पार्टी को जिताऊ उम्मीदवार नहीं मिल रहे है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Tue, 18 Oct 2022 04:39 PM (IST) Updated:Tue, 18 Oct 2022 04:39 PM (IST)
भाजपा को नहीं मिल रहे हैं उम्मीदवार,कांग्रेस विधायकों व नेताओं को तोड़ने का किया जा रहा है प्रयास: अग्निहोत्री
भवानी सिंह पठानिया ने चुनावी शंखनाद कर दिया है।

फतेहपुर, संवाद सहयोगी। मंगलवार को कांग्रेस के विधायक भवानी सिंह पठानिया ने चुनावी शंखनाद कर दिया है। जिसमें कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री व प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष चौधरी चंद्र कुमार पंहुचे। कार्यक्रम मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा पार्टी को जिताऊ उम्मीदवार नहीं मिल रहे है इस लिए भाजपा कांग्रेस विधायकों व नेताओ को तोड़ कर व डरा धमाकर पार्टी में शामिल होने व उम्मीदवार बनाने की बात कर रही है उन्होंने कहा कि आज प्रदेश मे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व भाजपा को कोई जनादार नहीं रहा है।

मुख्यमंत्री सिर्फ हवा ले रहे मुख्यमंत्री ही रह गए

मुख्यमंत्री सिर्फ हवा ले रहे मुख्यमंत्री ही रह गए है । उन्होंने अपना कार्यकाल सिर्फ हैलीकाप्टर में ही गुजारा है । वो गरीब व्यक्ति का क्या दर्द समझेगें। उन्होंने अरोप लगाया की मुख्यमंत्री कहते है कि अगर प्रदेश मे कांग्रेस सरकार बन भी गई तो तोड़ दी जाएगी। उन्हें बता देते हैं कि कांग्रेस सरकार बनेगी भी और पहली बैठक मे ओपीएस भी लागू करेगी । उन्होंने कहा कि साठ हजार खजाने बाली चाबी इस बार कांग्रेस के हाथ में दो प्रदेश के विकास में कोई कमी नही छोड़ी जाएगी।

मुख्यमंत्री सिर्फ हवा ले रहे मुख्यमंत्री ही रह गए

चंद्र कुमार ने कहा कि कि भाजपा ईडी व सीबीआई का दुरुप्रयोग कर कांग्रेस के विधाययक कौन व नेताओं को डरा रही है जंहा तक की इन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्याकारी अध्यक्ष सोनियां गांधी तक को नहीं छोडा़ है। ईडी व सीबीआई का दुरुप्रयोग कैसे किया जाता है। यह कोई सीखे तो भाजपा से। उन्होंने कहा कि 2024 में केन्द्र मे कांग्रेस सरकार आने बाली है जनता अब भाजपा के झांसे में आने वाली नहीं है। भवानी ने कार्यकर्ताओं को पहाड़ी भाषा में संबोधित करते हुए कांग्रेस के विधायक एवं फतेहपुर के प्रत्याशी भवानी सिंह पठानिया ने कहा कि पिता कहते थे कि कभी भी कर्मचारियों को तंग मत करो मगर जो काम नहीं करते उन्हें ऐसी जगह तबादला करो की सुधर भी जाए और वापिस भी न आए। भवानी ने आरोप लगाया की कुछ अधिकारी भाजपा के एजेंट बन चुके हैं और फतेहपुर मे बजट होते हुए विकास के काम रोक रखे है उन चंद अधिकारियों को पांगी, चंम्बा की हवा खिलाई जाए्गी, ताकी वो फतेहपुर के विकास को न रोक पाए।

ये भी पढ़ें: चुनाव आयोग की टीम ने देहरा में प्रशासनिक अधिकारियों संग की बैठक, अवैध नकदी व शराब जब्‍त करने के निर्देश

Himachal Election 2022: आम आदमी पार्टी की दूसरी लिस्‍ट में नाचन से जबना चौहान, नालागढ़ से धर्मपाल सहित ये नाम

chat bot
आपका साथी