Himachal की सियासत में कितना है महिलाओं का प्रतिनिधित्व? राज्यसभा और लोकसभा में ये रही है स्थिति

लोकसभा में केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण बिल पेश किया है। बिल पर दो दिनों से चर्चा जारी है। इस बीच राजनीति में महिलाओं के प्रतिनिधित्व पर चर्चा हो रही है। हिमाचल में पिछले 70 सालों में महिलाओं की भागीदारी कुछ खास देखने को नहीं मिली है। इसके बावजूद राज्यसभा में एक महिला को भेज कर भी हिमाचल हर बार 33 फीसद कोटा देता रहा है।

By rohit nagpalEdited By: Publish:Wed, 20 Sep 2023 06:49 PM (IST) Updated:Wed, 20 Sep 2023 06:49 PM (IST)
Himachal की सियासत में कितना है महिलाओं का प्रतिनिधित्व? राज्यसभा और लोकसभा में ये रही है स्थिति
हिमाचल की सियासत में कितना है महिलाओं का प्रतिनिधित्व? राज्यसभा और लोकसभा में ये रही है स्थिति

HighLights

  • राज्यसभा में एक महिला को भेज कर भी हर बार 33 फीसद कोटा देता रहा हिमाचल
  • हिमाचल ने आज तक तीन लोकसभा व सात राज्यसभा महिला सदस्य दिए
  • अमृत कौर, चंद्रेश व प्रतिभा ने किया है लोकसभा में हिमाचल का प्रतिनिधित्व

शिमला, जागरण संवाददाता। Women Reservation Bill हिमाचल के इतिहास में अभी तक तीन महिला नेत्रियां ही लोकसभा पहुंच सकी हैं। इसमें 1952 के पहले आम चुनाव में राजकुमारी अमृत कौर मंडी -महासू सीट से जीतकर लोकसभा पहुंची थी। इनके बाद 1984 में चंद्रेश कुमारी चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची थी। 2004 के लोकसभा चुनाव में प्रतिभा सिंह मंडी संसदीय सीट से जीतकर लोकसभा पहुंचीं।

2013 के उपचुनाव में भी उन्होंने जीत हासिल की। इसके बाद अभी हुए उपचुनाव में उन्होंने जीत हासिल करते हुए तीसरी बार सांसद बनी। सबसे ज्यादा बार मंडी संसदीय सीट ने ही महिला नेत्री को दिल्ली लोकसभा पहुंचाया है। इनके अलावा, हिमाचल में सात महिलाओं को अभी तक राज्यसभा भेजा जा चुका है।

ये महिलाएं पहुंचीं राज्यसभा

इनमें लीला देवी, महेंद्र कौर, सत्यवती डांग, उषा मल्होत्रा, चंद्रेश कुमारी, विप्लव ठाकुर और बिमला कश्यप के नाम शामिल हैं। विप्लव ठाकुर और महिंद्र कौर को दो-दो बार राज्यसभा जाने का मौका मिला है। हिमाचल में वोटरों की संख्या पिछले विधानसभा चुनाव में 55 लाख के करीब रही थी। इसमें से 27 लाख 36 हजार 306 महिला वोटर थे। महिला वोटरों की वोटिंग प्रतिशतता भी सामान्य से ज्यादा रहती है।

ये भी पढ़ें- हिमाचल में कांग्रेस नेता की गुंडागर्दी! PWD इंजीनियर को बनाया बंधक, कुर्सी से उठाकर बाहर फेंकने की दी धमकी

कोई खास नहीं रही महिलाओं की भागीदारी

महिलाओं की भागीदारी इस पहाड़ी राज्य में पिछले 70 सालों में कोई ज्यादा नहीं रही है। लोकसभा में हिमाचल के कोटे से जब भी एक महिला सांसद पहुंची है, महिला का कोटा 25 फीसद रहा है। हिमाचल में लोकसभा की कुल सीटें 4 ही हैं। वहीं, यदि राज्यसभा की सीटों पर महिलाओं के कोटे की पर नजर दौड़ाएं तो जब-जब किसी महिला प्रत्याशी को यहां से भेजा गया। उस समय हिमाचल से महिलाओं का प्रतिनिधित्व 33 फीसद हो जाता है। हिमाचल में राज्यसभा की तीन सीटें हैं।

हिमाचल से राज्यसभा की महिला सदस्य

लीला देवी          1956-62 मोहिंद्र कौर        1964-67 व 1978 से 1984 सत्यादेवी डांग    1968 से 1974 उषा मल्होत्रा      1980 ले 86 चंद्रेश कुमारी     1996-2000 विप्लव ठाकुर     2006-2012, 2014-2020 बिमला कश्यप    2010-16

ये भी पढ़ें- मंडी से सामने आया Love Jihad का मामला, हिंदू बन दलित लड़की से किया निकाह; शारीरिक शोषण का भी आरोप

chat bot
आपका साथी