आज से कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर चलेगी रेल मोटर कार

कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर वीरवार से रेल मोटर कार चलेगी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Mar 2021 08:31 PM (IST) Updated:Wed, 17 Mar 2021 08:31 PM (IST)
आज से कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर चलेगी रेल मोटर कार
आज से कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर चलेगी रेल मोटर कार

जागरण संवाददाता, शिमला : कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर वीरवार से रेल मोटर कार चलेगी। उत्तर रेलवे ने पर्यटकों व लोगों की सुविधा के लिए इसे चलाने का फैसला लिया है। करीब दो साल दो माह यह सुविधा दोबारा शुरू होगी।

जनवरी 2019 तक रेल कार चलाई गई थी। तकनीकि कारणों से यह बंद थी। रेलवे ने रेल मोटर कार के समय पर एक अन्य ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया था। रेल मोटर कार की आवाजाही का समय बदला गया है। शिमला से इसकी वापसी का समय पहले दोपहर 3:50 बजे था, जो बदलकर 11:40 तय किया है। रेल मोटरकार सायं साढ़े चार बजे कालका पहुंचेगी। इसके चलने से यात्री आसानी से दिल्ली शताब्दी ट्रेन पकड़ सकेंगे। कालका से दिल्ली शताब्दी ट्रेन चलने का समय 5:45 है। शिमला रेलवे के चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर अमर सिंह ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में विस्टाडोम सहित ट्रैक पर चल रही सभी ट्रेनों में वीकेंड के समय एडवांस बुकिग चल रही है।

chat bot
आपका साथी