शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी... नेपाली महिला के डेरे पर मारा छापा, भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद; गिरफ्तार

शिमला पुलिस (Shimla Police) ने नारकंडा में नेपाली महिला (Nepali Woman Arrested) से एक किलो से ज्यादा अफीम पकड़ी है। पुलिस ने महिला के डेरे पर छापा मारा। इसके साथ ही नेपाली महिला को भी मौके पर अरेस्‍ट कर लिया। नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। पुलिस जिला में नशे को समाप्त करने के लिए काम कर रही है।

By Rohit Sharma Edited By: Himani Sharma Publish:Mon, 24 Jun 2024 05:00 PM (IST) Updated:Mon, 24 Jun 2024 05:00 PM (IST)
शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी... नेपाली महिला के डेरे पर मारा छापा, भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद; गिरफ्तार
नेपाली महिला के डेरे पर शिमला पुलिस ने मारा छापा (फाइल फोटो)_

HighLights

  • अफीम का कारोबार करती थी महिला
  • महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

जागरण संवाददाता, शिमला। राजधानी शिमला में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। शिमला पुलिस को नशे के खिलाफ एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कुमारसैन थाने के तहत आने वाले नारकंडा में पुलिस ने एक महिला से 1.002 ग्राम अफीम बरामद की है। महिला नेपाली मूल की रहने वाली है।

नारकंडा में गश्‍त पर थी स्‍पेशल टीम

पुलिस की जानकारी के अनुसार कुमारसैन थाना की स्पेशल सेल की टीम नारकंडा व ओड़ी में गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली की नारकंडा के समीप करवटी गांव में एक महिला अफीम का कारोबार करती है। महिला का नाम जलाशी उर्फ मंजू बताया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने महिला के डेरे में छापा मारा। महिला के डेरे की तलाशी के दौरान पुलिस ने 1.002 किलोग्राम अफीम बरामद की है।

पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार

महिला को गिरफ्तार कर पुलिस ने कुमारसैन थाने में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। पुलिस जिला में नशे को समाप्त करने के लिए काम कर रही है। इस अभियान के तहत जिला में नशा तस्करों पर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Himachal News: लाहुल के मडग्रां नाले में आई अचानक बाढ़, लोगों में मचा हड़कंप; सड़क क्षतिग्रस्त होने से दोनों ओर फंसे वाहन

वहीं दूसरी ओर युवाओं व अनके अभिभावकों को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए शिमला पुलिस अभियान भी जा चला रही है। हाल ही में शिमला पुलिस ने नारकोटिक्स क्राइम ब्यूरो के साथ मिलकर नशे के खिलाफ बाइक रैली का आयाजन भी किया था। शिमला पुलिस इसी तरह के अन्य अभियान भी चला रही है।

chat bot
आपका साथी