हिमाचल में उपचुनाव के बाद क्या गिर सकती है सुक्खू सरकार? पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने दे दिए संकेत, जानिए सीटों का गुणा-भाग

Himachal By-Election 2024 हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। नालागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्‍याशी केएल ठाकुर ने नामांकन किया है। पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने सुक्‍खू सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के विधायक भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार हैं। जयराम ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री को चिंता है तो केवल पत्नी व मित्रों की नालागढ़ क्षेत्र की नहीं।

By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma Publish:Fri, 21 Jun 2024 12:26 PM (IST) Updated:Fri, 21 Jun 2024 12:26 PM (IST)
हिमाचल में उपचुनाव के बाद क्या गिर सकती है सुक्खू सरकार? पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने दे दिए संकेत, जानिए सीटों का गुणा-भाग
जयराम ठाकुर ने उपचुनाव को लेकर सुक्‍खू सरकार पर साधा निशाना (फाइल फोटो)

HighLights

  • कांग्रेस के विधायक भाजपा में आने को तैयार: जयराम ठाकुर
  • मुख्‍यमंत्री को नहीं नालागढ़ की चिंता: पूर्व सीएम जयराम ठाकुर

जागरण संवाददाता, नालागढ़। नालागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर ने वीरवार को नामांकन किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, सांसद अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी उपस्थित रहे। नामांकन के बाद भाजपा नेताओं ने विद्युत बोर्ड कार्यालय से नालागढ़ चौक तक रोड शो निकाला। इसके बाद ओल्ड ब्वाय स्कूल के पास सभा का आयोजन किया। यहां उम्मीद से कम भीड़ उमड़ी।

कांग्रेस के मंत्री रोते हुए मंत्रिमंडल से निकले बाहर: जयराम ठाकुर

जयराम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के मंत्री दो गज भूमि के लिए त्यागपत्र दे देते हैं, मंत्रिमंडल से रोते हुए बाहर निकलते हैं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष काम की गुहार लगाती हैं। दोष किसमें है सब जानते हैं, कांग्रेस पूरी तरह जनमत खो चुकी है, मुख्यमंत्री अपने गृह विधानसभा क्षेत्र की सीट नहीं बचा पाए, मंडी लोकसभा सीट हमने उनके हाथ से छीन ली। उपचुनाव के बाद हमारी संख्या 30 हो जाएगी।

कांग्रेस के छह विधायक भाजपा में आने को तैयार: नेता प्रतिपक्ष

कांग्रेस के छह विधायक त्यागपत्र देकर भाजपा में आने को तैयार हैं। प्रदेश में शीघ्र भाजपा सरकार बनाएगी। केएल ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी के पास पैसे कहां से आते हैं, उसका किसी को पता नहीं। उन्होंने कहा कि नालागढ़ की जनता बाहरी व अपराधी लोगों को बाहर का रास्ता दिखाएगी। उन्होंने कहा कि वे पहले भी कई स्थानों से भागे हैं। ये लोग अवैध खनन व नशा माफिया को संरक्षण देते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे संस्कार समाज सेवा के है और हम समाज सेवा करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें: Himachal By-Election 2024: 'चुनाव से पहले रूठों को मना लेंगे...', टिकट को लेकर विरोध के बीच बोलीं CM सुक्खू की पत्नी

मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि सुक्खू कहते हैं कि वह उनके पास अपने निजी काम के लिए जाते थे, जो झूठ है। वह नालागढ़ के विकास के लिए उनके पास जाते थे। जब एक बार क्रशर संघ के साथ काम के लिए गया था तो उन्होंने नहीं किया। इस अवसर पर सांसद सुरेश कश्यप, विधायक सुखराम चौधरी, राज्यसभा सदस्य डॉ. सिकंदर कुमार, राजीव सैजल, बलबीर वर्मा, वीरेंद्र कश्यप, परमजीत सिंह पम्मी व जिला अध्यक्ष रतन पाल सिंह मौजूद रहे।

कांग्रेस पति-पत्नी व मित्रों की सरकार: बिंदल

डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार को नया पदनाम मिल चुका है। कांग्रेस पति-पत्नी और मित्रों की सरकार है। मुख्यमंत्री केवल मित्रों के हैं और जब बिजली व पानी देने की बात आती है तो खजाना खाली का रोना रोते हैं। जब कैबिनेट रैंक बांटने की बात आती है तो कैबिनेट फार सेल के बोर्ड लगा देते हैं।

यह भी पढ़ें: Himachal News: गो हत्‍या मामले पर गुस्‍साए हिंदू संगठन, नहान में अब प्रवासी मुस्लिमों को नहीं दी जाएंगी किराये पर दुकानें

सरकार के पास नालागढ़ को बिजली देने के लिए नहीं है, पर रोना रोने के लिए है। मुख्यमंत्री को चिंता है तो केवल पत्नी व मित्रों की, नालागढ़ क्षेत्र की नहीं। एक भी काम मुख्यमंत्री गिना दे जो उन्होंने क्षेत्र के लिए किया है।

chat bot
आपका साथी