Jammu : जनरल हाउस की बैठक स्थगित, युद्धवीर ने कहा- आप जैसे लोगों के कारण PM को विदेश में मांगनी पड़ती है माफी

Jammu News कारपोरेटर युद्धवीर सिंह ने जम्मू नगरनिगम पर लोकतंत्र का कत्ल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आप जैसे लोगों के कारण ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को विदेशी धरती पर जाकर माफी मांगनी पड़ती है। इसपर भाजपा के कारपोरेटरों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद मेयर ने उन्हें जनरल हाउस से बाहर जाने को कहा। फिर हाउस की कार्यवाही को डेढ़ घंटे के लिए स्थगित कर दिया।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sat, 24 Jun 2023 12:56 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jun 2023 12:56 PM (IST)
Jammu : जनरल हाउस की बैठक स्थगित, युद्धवीर ने कहा- आप जैसे लोगों के कारण PM को विदेश में मांगनी पड़ती है माफी
जनरल हाउस में युद्धवीर ने कहा- आप जैसे लोगों के कारण PM को विदेश में मांगनी पड़ती है माफी

 जम्मू, जागरण संवाददाता। जम्मू नगरनिगम के जनरल हाउस की बैठक को चार महीने के बाद शनिवार को आयोजित किया गया, लेकिन बैठक शुरू होने के कुछ देर बाद ही भारी हंगामे के बीच डेढ़ घंटे के लिए स्थगित कर दी गई। दरअसल, वार्ड नंबर 73 के कारपोरेटर युद्धवीर सिंह के नगर निगम के मेयर पर टिप्पणी करने पर भाजपा के कारपोरेटरों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद, मेयर ने उन्हें जनरल हाउस से बाहर जाने को कहा।

मेयर ने हाउस को डेढ़ घंटे के लिए किया स्थगित

हंगामा होने पर विपक्षी कारपोरेटर भी भड़क उठे और दोनों तरफ से हाउस में नारेबाजी की जाने लगी। इसके बाद, मेयर ने हाउस को डेढ़ घंटे के लिए स्थगित कर दिया। दरअसल, कारपोरेटर युद्धवीर सिंह ने जम्मू नगरनिगम पर लोकतंत्र का कत्ल करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आप जैसे लोगों के कारण ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को विदेशी धरती पर जाकर माफी मांगनी पड़ती है।

मेयर के खिलाफ भी हुई नारेबाजी

युद्धवीर सिंह की इस टिप्पणी पर भाजपा के कारपोरेटर भड़क उठे और प्रधानमंत्री की निंदा करने का आरोप लगाते हुए सिंह को हाउस से बाहर निकालने की मांग की। इसे लेकर हाउस में जमकर हंगामा हुआ। बाद में विपक्षी कारपोरेटर भी युद्धवीर सिंह के समर्थन में उतर आए और उन्होंने भी मेयर के खिलाफ नारेबाजी की जिसे देखते हुए मेयर ने हाउस की कार्यवाही को डेढ़ घंटे के लिए स्थगित कर दिया।

chat bot
आपका साथी