Jammu : पानी की कमी नहीं, काम नहीं कर रहे अधिकारी; व्यवस्था बनाएं अन्यथा लोग सड़कों पर उतरे तो दोषी होंगे अधिकारी

Water Scarcity in Jammu जब पानी व बिजली की समस्या नहीं है तो फिर पर्याप्त आपूर्ति क्यों नहीं दी जा रही। उन्होंने कहा कि अगर जल्द क्षेत्र में जल संकट ठीक नहीं हुआ तो जम्मू पश्चिम के लोग सड़कों पर आने को मजबूर हो जाएंगे।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Fri, 20 May 2022 02:30 PM (IST) Updated:Fri, 20 May 2022 02:30 PM (IST)
Jammu : पानी की कमी नहीं, काम नहीं कर रहे अधिकारी; व्यवस्था बनाएं अन्यथा लोग सड़कों पर उतरे तो दोषी होंगे अधिकारी
चेयरमैन ने चेतावनी दी कि जब सबकुछ ठीक है तो शहर में पेयजल संकट क्यों गहरा रहा है।

जम्मू, जागरण संवाददाता : जल शक्ति विभाग की डिवीजनें जम्मू नगर निगम के अधीन आने के बाद अधिकारियों पर भी दबाव बढ़ना शुरू हो गया है। ऐसे अधिकारियों पर लगाम कसी जा रही है जो ड्यूटी में काेताही बरत रहे हैं। उन्हें चेतावनी देने के साथ सुधरते हुए लोगों को सुविधाएं देने के लिए कहा जा रहा है।

नगर निगम की पब्लिक हेल्थ एंड सेनिटेशन कमेटी के चेयरमैन एवं निगम में जल शक्ति विभाग की डिवीजनों की देखरेख कर रहे राज कुमार त्रखान ने शीतली फिल्ट्रेशन प्लांट का दौरा किया। वह जम्मू पश्चिम विधानसभा के विभिन्न वार्डों के कॉरपोरेटरों के साथ शीतली फिल्ट्रेशन प्लांट में पहुंचे। यह कॉरपोरेटर उनके वार्डों में बढ़ रहे जल संकट को लेकर रोष जताने पहुंचे थे।

प्लांट में पर्याप्त मात्रा में पानी और किसी भी मोटर के खराब नहीं होने की जानकारी उन्हें दी गई। इतना ही नहीं बिजली भी अब पर्याप्त मिल रही है। इस पर चेयरमैन ने चेतावनी दी कि जब सबकुछ ठीक है तो शहर में पेयजल संकट क्यों गहरा रहा है। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। वे लोगों को गुमराह कर रहें। त्रखान ने कहा कि जल शक्ति विभाग के शहर में ड्यूटी कर रहे अधिकारी व कर्मचारी अपने ड्यूटी को लेकर सचेत हो जाएं।

सबकुछ ठीक होने के बावजूद अगर पानी संकट बढ़ता है तो इसकी जिम्मेवारी उनकी होगी। अगर लोग सड़कों पर उतरे तो उन्हें जवाब देना होगा। चेयरमैन ने कहा कि अब अधिकारियों को जवाब देने के लिए तैयार रहना होगा। आने वाले समय में सभी कॉरपोरेटरों को अधिकार दिए जाएंगे कि वे अपने क्षेत्र के पीएचई स्टेशनों का निरीक्षण करें और संबंधितों के कामकाज जांचे।

वहीं उनके साथ पहुंचे कॉरपोरेटर यशपाल शर्मा, सुभाष शर्मा ने कहा कि जम्मू पश्चिम के छह वार्डों में पीने के पानी को तरसने लगे हैं। तीन दिन बाद थोड़ी देर के लिए पानी दिया जा रहा है। जब पानी व बिजली की समस्या नहीं है तो फिर पर्याप्त आपूर्ति क्यों नहीं दी जा रही। उन्होंने कहा कि अगर जल्द क्षेत्र में जल संकट ठीक नहीं हुआ तो जम्मू पश्चिम के लोग सड़कों पर आने को मजबूर हो जाएंगे।  

chat bot
आपका साथी