Maa Vaishno Devi: माता के दरबार पहुंची अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, मां के दर्शन करने के बाद बताया ये अनुभव

Maa Vaishno Devi बॉलीवुड एक्ट्रेस अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Actress Shila Shetty) ने कटड़ा पहुंचकर माता वैष्णो देवी के दर्शन किए। वह साथियों के साथ माता के दरबार पहुंची। सांझी छत पहुंचकर शिल्पा ने भवन तक का डेढ़ किलोमीटर का सफर पैदल चलकर तय किया। उन्होंने कहा कि मां के चरणों में पहुंचकर एक नई शक्ति का संचार होता है और सुकून मिलता

By Rakesh Sharma Edited By: Prince Sharma Publish:Sat, 11 May 2024 08:18 PM (IST) Updated:Sat, 11 May 2024 08:18 PM (IST)
Maa Vaishno Devi: माता के दरबार पहुंची अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, मां के दर्शन करने के बाद बताया ये अनुभव
Maa Vaishno Devi: माता के दरबार पहुंची अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, मां के दर्शन करने के बाद बताया ये अनुभव

HighLights

  • बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने मां वैष्णो देवी के किए दर्शन
  • सांझी छत से शिल्पा मां के जयकारे लगाते हुए डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर भवन पहुंचीं

जागरण संवाददाता, कटड़ा। Jammu News: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Actress Shilpa Shetty) ने शनिवार दोपहर मां वैष्णो देवी के दर्शन किए और अपनी सफलता की कामना की। वह अपने साथियों संग जम्मू से विशेष चार्टर्ड हेलीकॉप्टर से दोपहर करीब दो बजे भवन मार्ग पर स्थित सांझी छत हेलीपैड पर पहुंचीं।

डेढ़ KM तक लगाए मां के जयकारे

वहां से मां के जयकारे लगाते हुए डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर भवन पहुंचीं। उन्होंने मां के दर्शन करने के साथ विशेष पूजा-अर्चना की। वैष्णो देवी यात्रा के दौरान शिल्पा शेट्टी ने कहा कि जब-जब मां का बुलावा आया वह सीधे उनके चरणों में पहुंची हैं।

मां वैष्णों देवी की है असीम कृपा

उन्होंने कहा कि मां के चरणों में पहुंचकर एक नई शक्ति का संचार होता है और सुकून मिलता है, जिसे शब्दों में बयां नहीं कर सकते। आज मैं जिस मुकाम पर हूं, यह सब मां वैष्णो देवी की असीम कृपा है।

मां के दर्शन के बाद दिन में 3:30 बजे अपने साथियों संग सांझी छत हेलीपैड पहुंचकर वह विशेष चार्टर्ड हेलीकॉप्टर में सवार होकर जम्मू के लिए रवाना हो गईं।

शिल्पा शेट्टी इससे पहले भी कई बार मां के दर्शन के लिए आ चुकी हैं। वर्ष 2018 में वह अपने साथियों संग मां के दर्शन को आई थीं और उन्होंने पैदल यात्रा की थी।

यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir News: बसंतगढ़ मुठभेड़ के छह संदिग्धों के स्केच जारी, पता बताने वाले को मिलेगा इतने लाख का इनाम

chat bot
आपका साथी