एक तरफ रोते हुए शादी के फेरे लेती रही बहन, दूसरी तरफ तैयार होती रही भाई की अर्थी; ये है पूरा मामला

नियति बहुत ही क्रूर होती है। यह हमारे सोचने के अनुरूप नहीं चलती। अब झारखंड के बोकारो जिले के शास्त्रीनगर गांव की घटना को ही लीजिए। ममता कुमारी ने सपने भी नहीं सोचा होगा कि जब उसकी शादी होगी तो उसके भाई के शव का इंतजार स्वजन कर रहे होंगे। शनिवार को एक तरफ ममता की शादी हुई तो दूसरी तरफ उसके भाई की अर्थी की तैयारी चल रही थी।

By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi Publish:Sun, 30 Jun 2024 10:42 AM (IST) Updated:Sun, 30 Jun 2024 10:42 AM (IST)
एक तरफ रोते हुए शादी के फेरे लेती रही बहन, दूसरी तरफ तैयार होती रही भाई की अर्थी; ये है पूरा मामला
भाई के शव के इंतजार के बीच कराई गई बहन की शादी। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  • बोकारो के शास्त्रीनगर गांव में नियति ने दिखाई अपनी क्रूरता
  • भाई का शव के इंतजार के बीच बहन की शादी की हुई रस्म अदायगी
  • मुंबई से आज घर पहुंचेगा भाई का शव, आनन-फानन में कराई गई बहन की शादी

विशाल अग्रवाल, गोमिया। झारखंड के बोकारो जिले में गोमिया प्रखंड की चुट्टे पंचायत के शास्त्रीनगर गांव की ममता कुमारी ने सपने भी नहीं सोचा होगा कि जब उसकी शादी होगी, तब वह अपने भाई के शव का इंतजार कर रही होगी। शनिवार को एक तरफ ममता की शादी हुई, तो दूसरी तरफ उसके भाई की अर्थी की तैयारी चल रही थी।

दरअसल, शास्त्रीनगर गांव के संतोष सिंह की मौत शुक्रवार को मुंबई में हो गई। 12 जुलाई को उसकी बहन की शादी तय थी। इसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी थी।

संतोष भी कुछ दिनों में घर आनेवाला था। इसी बीच उसकी मौत की खबर पहुंची। इससे शादी का माहौल गम में बदल गया।

शव घर आने से पहले कराई गई शादी

शव घर आने से पहले ही आननफानन में शनिवार को ही संतोष की बहन की शादी करा दी गई। स्वजन ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। किसी तरह से शादी की तैयारी हुई।

अगर शव घर आ गया, तो फिर विवाह अगले साल होली तक के लिए टल जाएगी। आर्थिक स्थिति को देखते हुए ऐसा संभव नहीं दिख रहा था। लड़का पक्ष से वार्ता करने के बाद शनिवार को शादी करा दी गई।

अकेल कमाऊ सदस्य था बेटा

मृत मजदूर की मां बिंदवा देवी ने कहा कि उसका पुत्र संतोष कुमार घर का एक मात्र कमाऊ सदस्य था। वह बहन की शादी के लिए पैसे जुटाने के लिए मुंबई के पुणे में सेटरिंग का काम करता था। कुछ दिनों से वह बीमार चल रहा था।

3 महीने से नहीं मिला था वेतन

फोन पर बताया था कि तीन माह से उसे वेतन नहीं दिया गया है। 12 जुलाई को उसकी बहन ममता कुमारी की शादी तय थी। शादी में शामिल होने घर आने के लिए ठेका कंपनी से मजदूरी की गुहार लगा रहा था। लेकिन ठेकेदार आज-कल का आश्वासन देकर टाल रहा था।

शुक्रवार को मिली मौत की जानकारी

शुक्रवार को अचानक संतोष की बीमारी से मौत की सूचना मिली तो स्तब्ध रह गई। संतोष का शव रविवार को लाया जाएगा। घटना के बाद मृतक की पत्नी संगीता देवी, भाई संजय सिंह सहित स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें: Jharkhand में इन नक्सलियों की तलाश में जुटी NIA, किसी पर करोड़ों का इनाम तो कोई 15 लाख का इनामी

Jharkhand: निजी अस्पताल की करतूत! प्रसूता को बनाया बंधक, बकरी के दूध पर 24 दिन जिंदा रहा नवजात, फिर...

chat bot
आपका साथी