जीवन में खुशियों के रंग बिखेरता सावन

जागरण संवाददाता बोकारो बोकारो इस्पात नगर के सेक्टर वन स्थित एक होटल में सावन मिलन कार्य

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Aug 2021 07:38 PM (IST) Updated:Fri, 13 Aug 2021 08:15 PM (IST)
जीवन में खुशियों के रंग बिखेरता सावन
जीवन में खुशियों के रंग बिखेरता सावन

जागरण संवाददाता, बोकारो : बोकारो इस्पात नगर के सेक्टर वन स्थित एक होटल में सावन मिलन कार्यक्रम हुआ। अलका प्रिया सिंह ने कहा कि सावन माह का विशेष महत्व है। यह भारतीय सभ्यता और संस्कृति का परिचायक है। सावन माह में धरती का स्वरुप निखर जाता है। किसान व इनके स्वजन कृषि कार्य में लग जाते हैं। महिलाएं खुशी के गीत गाती हैं। आपस में खुशियां बांटती हैं। सावन माह जीवन में खुशियों के रंग बिखेरता है। सपना सेठ ने कहा कि भारतीय सभ्यता व संस्कृति की विश्व में विशिष्ट पहचान है। इसलिए लोगों खास कर युवाओं को इससे अवगत कराना चाहिए। इस तरह के कार्यक्रम से युवाओं को देश की सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलती है। डा. परिदा सिंह, दीप्ति सिंह, प्रीति व नेहा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। महिलाओं ने नृत्य व गीत प्रस्तुत किए।

मौके पर सोनिया, सुष्मिता, भावना, डिपल, प्रिया, सुनीता जैन, रजनी, रीता, मीनू सिंह, पूजा बैद, सोनाली, अमिषा, ललिता, निरुपमा, चंद्रिमा रे, संध्या, रीना, बिन्नी, रिकू, अलका गुप्ता, नेहा, रेणु सिंह, जसविदर, दिव्या, सपना, तृप्ति, नीति, मोहिता, पुष्पा, मोनिका आदि उपस्थित थीं।

chat bot
आपका साथी