55 मिनट पहले खुलेगी आनंदविहार-ओडिशा संपर्क क्रांति, 35 मिनट पहले आएगी गोमो

गोमो आनेवाले यात्रियों को 35 मिनट पहले तो टाटा के यात्रियों को लगभग ढाई घंटे उनके गंतव्य तक पहुंचाएगी। भुवनेश्वर पहुंचने में भी 25 मिनट कम समय लगेगा। रेलवे ने 24 नवंबर से इस ट्रेन का टाइम टेबल बदलने का एलान कर दिया है।

By Deepak Kumar PandeyEdited By: Publish:Fri, 13 Nov 2020 01:05 PM (IST) Updated:Fri, 13 Nov 2020 01:05 PM (IST)
55 मिनट पहले खुलेगी आनंदविहार-ओडिशा संपर्क क्रांति, 35 मिनट पहले आएगी गोमो
भुवनेश्वर पहुंचने में भी 25 मिनट कम समय लगेगा।

जागरण संवाददाता, धनबाद: यात्रीगण कृपया ध्यान दें...! ओडिशा संपर्क क्रांति का टाइम टेबल 24 नवंबर से बदल जाएगा। आनंदविहार से भुवनेश्वर जानेवाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस लगभग एक घंटे लेट से आनंदवि‍हार से खुलेगी। इस वजह से सभी स्टेशन पर इस ट्रेन के आगमन और प्रस्थान के समय बदल जाएंगे। गोमो आनेवाले यात्रियों को 35 मिनट पहले तो टाटा के यात्रियों को लगभग ढाई घंटे उनके गंतव्य तक पहुंचाएगी। भुवनेश्वर पहुंचने में भी 25 मिनट कम समय लगेगा। रेलवे ने 24 नवंबर से इस ट्रेन का टाइम टेबल बदलने का एलान कर दिया है।

रेल अधिकारियों का कहना है कि पटरी दुरुस्त कर ट्रेनों की औसत गति बढ़ाई गई है। दिल्ली जानेवाली ज्यादातर ट्रेनें अब 120 से 130 कि मी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाई जाएंगी। गति बढ़ने से उनके गंतव्य तक पहुंचने की समय अवधि में पहले की तुलना में कम समय लगेंगे। अभी इस ट्रेन को आनंदविहार से भुवनेश्वर का फासला तय करने में 29 घंटे 15 मिनट का वक्त लगता है। टाइम टेबल बदलने से अब 24 घंटे से भी कम समय में यह दूरी तय की जा सकेगी।

02820 आनंदविहार-भुवनेश्वर संपर्क क्रांति

(अभी)

आनंदविहार - सुबह 7.07

गोमो - रात 1.05

टाटा - शाम 4.25

भुवनेश्वर - दिन 12.20

(नया)

आनंदविहार - सुबह 8.00

गोमो  - रात 12.30

टाटा - दोपहर 2.05

भुवनेश्वर - दिन 11.55 

chat bot
आपका साथी