धनबाद को आज करोड़ों की सौगात देंगे मुख्यमंत्री, मेमको मोड़ और कुर्मीडीह मोड़ से नो एंट्री; सुरक्षा सख्त

CM Champai Soren Dhanbad Visit बुधवार को मुख्यमंत्री चंपई सोरेन धनबाद के दौरे पर आ रहे हैं। वह करोड़ों की परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे। साथ ही परिसंपत्तियों का भी वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर शहर में ट्रैफिक बदला रहेगा। इस बीच सुरक्षा भी सख्त होगी। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन धनबाद में करीब एक घंटे 40 मिनट तक रूकेंगे।

By Balwant Kumar Edited By: Shashank Shekhar Publish:Wed, 26 Jun 2024 11:44 AM (IST) Updated:Wed, 26 Jun 2024 11:44 AM (IST)
धनबाद को आज करोड़ों की सौगात देंगे मुख्यमंत्री, मेमको मोड़ और कुर्मीडीह मोड़ से नो एंट्री; सुरक्षा सख्त
धनबाद को आज करोड़ों की सौगात देंगे मुख्यमंत्री, मेमको मोड़ और कुर्मीडीह मोड़ से नो एंट्री (फाइल फोटो)

HighLights

  • कार्यक्रम को लेकर मेमको मोड़ और कुर्मीडीह मोड़ से नो एंट्री
  • मुख्यमंत्री सोरेन धनबाद में करीब एक घंटे 40 मिनट तक रूकेंगे
  • बरवाअड्डा स्थित स्पोर्ट्स कंप्लेक्स में होगा कार्यक्रम का आयोजन

जागरण संवाददाता, धनबाद। राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन दोपहर एक बजे धनबाद आ रहे हैं। यहां वे कुल 383.70 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और परिसंपत्तियों का वितरण करेंगे।

मुख्यमंत्री सोरेन धनबाद में करीब एक घंटे 40 मिनट तक रूकेंगे। कार्यक्रम का आयोजन बरवाअड्डा स्थित मेगा स्पोर्ट्स कंप्लेक्स में हो रहा है। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन की ओर से व्यापाक रूप से सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है।

धनबाद को मिलेगी करोड़ों की सौगात

मुख्यमंत्री धनबाद को कुल 383.70 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे। इसमें 167 योजनाओं का शिलान्यास होगा। इनके निर्माण पर कुल 165.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जबकि 148.46 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन व 69.73 करोड़ की परिसंपत्तियों का वितरण 23,540 लाभुकों के बीच किया जाएगा।

शिक्षा को मजबूत करेंगे मुख्यमंत्री

धनबाद में शिक्षा के आधारभूत संरचना को भी मजबूत करने का काम मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन करेंगे। शहर के एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय में 37.47 करोड़ की लागत से साइंस ब्लाक का निर्माण, आरएस मोर कालेज गोविंदपुर में 10.43 करोड़ रुपये की लागत से परीक्षा भवन, पीके राय मेमोरियल कालेज धनबाद में 17.8 करोड़ की लागत से शैक्षणिक ब्लाक व इंडोर भवन का निर्माण, बीआइटी सिंदरी में 8.63 करोड़ से चाहरदीवरी निर्माण कार्य, एससी हाई स्कूल गोविंदपुर में प्रयोगशाला व प्राचार्य कक्ष, हाई स्कूल बलियापुर व माडल स्कूल टुंडी में विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी मुख्यमंत्री की ओर से किया जाएगा।

योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन का विवरण :-

विभाग - शिलान्यास - उद्घाटन - कुल राशि (रुपये में)

धनबाद नगर निगम - 88 - 97 - 56.87 करोड़

जिला परिषद - 15 - 00 - 11.86 करोड़

पथ प्रमंडल धनबाद 01 - 01 - 49 करोड़

भवन प्रमंडल धनबाद - 04 - 08 - 27.32 करोड़

पीएचईडी धनबाद - 00 - 09 - 6.76 करोड़

लघु सिंचाई प्रमंडल - 09 - 25 - 15.32 करोड़

ग्रामीण विकास विशेष प्र. 06 - 15 - 24.51 करोड़

झाराभनिनिलि धनबाद - 03 - 02 - 77.82 करोड़

ग्रामीण कार्य विभाग - 09 - 00 - 21.03 करोड़

झमाडा धनबाद - 24 - 05 - 11.15 करोड़

कल्याण विभाग धनबाद- 08 - 00 - 1.96 करोड़

शिक्षा विभाग धनबाद - 00 - 04 - 10.30 करोड़

मेमको मोड़ व कुर्मीडीह मोड़ से नो इंट्री

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारियों एवं बल को लगाया गया है। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन बरवाअड्डा स्थिति हैलपैड पर लैंड करेंगे। यहां से वे सड़क मार्ग से मेगा स्पोर्ट्स कंप्लेक्स पहुंचेंगे।

इस दौरान मेमको मोड़ और कुर्मीडीह मोड़ से मेगा स्पोर्ट्स कंप्लेक्स की तरफ आने वाली सड़क पर वाहनों के परिचालन को रोक दिया गया है। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर आने वाले लोगों को सुरक्षा जांच के बाद ही मुख्य पंडाल तक जाने दिया जाएगा।

कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त माधवी मिश्रा और वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जर्नादन ने सुबह से ही जायजा ले रहे हैं। इसके अलावा मेडिकल, अग्निशमन समेत अन्य व्यवस्थाओं की भी जिम्मेवारी संबंधित विभाग के अधिकारियों को दी गई है।

ये भी पढ़ें-

Jharkhand News: विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड को मिलेगा नया जिला, CM चंपई सोरेन ने शुरू की कागजी कार्यवाही

Jharkhand News: राज्य में बंद पड़े उद्योग दोबारा होंगे शुरू, CM चंपई सोरेन ने दिए निर्देश

chat bot
आपका साथी