Dhanbad Railway Division: यात्री सुविधाओं की उपेक्षा से क्षेत्रीय रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति नाराज, डीआरएम को साैंपा मांग पत्र

जदयू के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह ने कहा है कि धनबाद स्टेशन परिसर में अवैध रूप से ऑटो का जमावड़ा लगा रहता है। इस कारण स्टेशन आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। स्टेशन परिसर को अवैध ऑटो पड़ाव से मुक्त कराया जाए।

By MritunjayEdited By: Publish:Thu, 24 Dec 2020 11:53 AM (IST) Updated:Thu, 24 Dec 2020 11:53 AM (IST)
Dhanbad Railway Division: यात्री सुविधाओं की उपेक्षा से क्षेत्रीय रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति नाराज, डीआरएम को साैंपा मांग पत्र
रेलवे पर धनबाद रेल मंडल की उपेक्षा का आरोप (फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। धनबाद रेल मंडल की हो रही उपेक्षा से क्षेत्रीय रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति सदस्य पिंटू कुमार सिंह नाराज हैं। उन्होंने रेलवे को पत्र देकर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। सिंह की नाराजगी लॉकडाउन के दाैरान बंद धनबाद की ट्रेनों को नहीं चलाने को लेकर है। इसके साथ ही धनबाद स्टेशन क्षेत्र में अवैध पार्किंग, गरीब रथ, इंटरसिटी समेत तमाम ट्रेनों को लेकर है। उन्होंने मामलों को लेकर धनबाद रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आशीष बंसल को एक पत्र दिया है।

डीआरएम आशीष बंसल को मांग पत्र साैंपते पिंटू कुमार सिंह और अन्य।

लॉकडाउन के समय से ही ट्रेनों को बंद कर रखा गया है। इस कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इसी प्रकार से अभी तक धनबाद-भुवनेश्वर गरीब रथ, धनबाद-पटना इंटरसिटी, धनबाद-रांची इंटरसिटी और आसनसोल-वाराणसी ट्रेनों को भी चालू नहीं किया गया है।

उन्होंने धनबाद से चलकर पटना तक जाने वाली गंगा दामोदर एक्सप्रेस का विस्तार बक्सर तक करने की भी मांग की है। सिंह की नाराजगी इस बात को लेकर भी है कि धनबाद स्टेशन परिसर में अवैध रूप से ऑटो का जमावड़ा लगा रहता है। इस कारण स्टेशन आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। स्टेशन परिसर को अवैध ऑटो पड़ाव से मुक्त कराया जाए। सिंह ने डीआरएम को यह भी बताया कि धनबाद स्टेशन में रेल नीर उपलब्ध नहीं है। जबकि रेलवे के लिए यह काफी विश्वसनीय पेयजल है। इसकी उपलब्धता भी सुनिश्चित करानी चाहिए। ताकि कम दाम में लोगों को बेहतर पानी मिल सके।

chat bot
आपका साथी