Dhanbad Crime: होमगार्ड का एक जवान बाइक चोरों का संरक्षक, छानबीन में जुटी पुलिस

शहर में बाइक चोरी की घटना को लेकर एक होमगार्ड जवान पुलिस अनुसंधान के घेरे में आ गया है। जवान बाइक चोरों का संरक्षक था। ऐसा संकेत मिलने के बाद अब सरायढेला पुलिस उस होमगार्ड जवान से पूछताछ की तैयारी में जुटी है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Fri, 29 Jul 2022 12:58 PM (IST) Updated:Fri, 29 Jul 2022 12:58 PM (IST)
Dhanbad Crime: होमगार्ड का एक जवान बाइक चोरों का संरक्षक, छानबीन में जुटी पुलिस
शहर में बाइक चोरी की घटना को लेकर एक होमगार्ड जवान पुलिस अनुसंधान के घेरे में आ गया है। (जागरण)

जागरण संवाददाता, धनबादः शहर में बाइक चोरी की घटना को लेकर एक होमगार्ड जवान पुलिस अनुसंधान के घेरे में आ गया है। जवान बाइक चोरों का संरक्षक था। ऐसा संकेत मिलने के बाद अब सरायढेला पुलिस उस होमगार्ड जवान से पूछताछ की तैयारी में जुटी है। सोमवार को एसएनएमसीएच के पास से धराए बाइक लिफ्टर आनंद राय के निशानदेही पर गुरुवार को सरायढेला थाना की पुलिस ने बलियापुर में छापेमारी कर उसके एक साथी नूर आलम को गिरफ्तार किया है।

उसके निशानदेही पर पुलिस ने एक सिडी डिलक्स मोटरसाइिकल भी बरामद की है। बरामद मोटरसाइिकल धनसार निवासी संतोष कुमार सिन्हा का है। 15 जुलाई 22 को बाइक एसएनएमसीएच के पास से चोरी हुई थी। नूर आलम बलियापुर आमझर का रहनेवाला है। पूछताछ के दौरान बाइक चोरों के बारे में पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हुई । जिसके बाद पुलिस एसएनएमसीएच में तैनात एक होमगार्ड जवान को अनुसंधान के घेरे में ले लिया है। पुलिस उस जवान के गतिविधियों की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को बाइक चोरों से जो जानकारी मिली है कि उसके मुताबिक होमगार्ड जवान का उसको संरक्षण प्राप्त था। सरायढेला पुलिस उक्त जवान से पूछताछ के लिए उसे थाना बुलाया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार नूर आलम ने शहर में बाइक चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया है।

चोरी की बाइक को वह बंगाल में ले जाकर बेचता था। उसके निशानदेही पर सरायढेला पुलिस की एक टीम बंगाल भी जाने की तैयारी में जुटी है। नूर आलम के निशानदेही पर झारखंड बंगाल के आधा दर्जन से अधिक बाइक लिफ्टरों के बारे में पुलिस को जानकारी हुई है, पुलिस अब उन सभी को ढूंढ़ना शुरू कर दिया है। मालूम हो कि शहर में हर दिन किसी ना किसी थाना क्षेत्र से बाइक चोरी हो रही है। पूर्व में बाइक चोरी की घटना पर काफी हद तक अंकुश लग गया था। पर इधर कुछ दिनों से बाइक चोरी की घटना फिर से बढ़ गई है।

chat bot
आपका साथी