IRCTC: दीपावली-छठ में सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर, झारखंड के इन स्टेशनों पर रुकेंगी कई ट्रेनें

दीपावली और छठ के दौरान रेल यात्रा करने वाले मुसाफिरों के लिए अच्छी खबर रेलवे ने झारखंड के कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव देने का एलान किया है। इनमें कोलकाता -जम्मूतवी एक्सप्रेस गरबा एक्सप्रेस समेत कई दूसरी ट्रेनें शामिल हैं।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sat, 08 Oct 2022 10:26 AM (IST) Updated:Sat, 08 Oct 2022 10:26 AM (IST)
IRCTC: दीपावली-छठ में सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर, झारखंड के इन स्टेशनों पर रुकेंगी कई ट्रेनें
कोलकाता -जम्मूतवी एक्सप्रेस, गरबा एक्सप्रेस समेत कई दूसरी ट्रेनें शामिल हैं।

जागरण संवाददाता,धनबाद : दीपावली और छठ के दौरान रेल यात्रा करने वाले मुसाफिरों के लिए अच्छी खबर रेलवे ने झारखंड के कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव देने का एलान किया है। इनमें कोलकाता -जम्मूतवी एक्सप्रेस, गरबा एक्सप्रेस समेत कई दूसरी ट्रेनें शामिल हैं। कोलकाता - जम्मूतवी एक्सप्रेस का धनबाद रेल मंडल के चौबे स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। जम्मूतवी चौबे स्टेशन पर आठ अक्टूबर से सात नवंबर तक रुकेगी। इसके साथ ही धनबाद मंडल के लातेहार, बरवाडीह व कोडरमा स्टेशनों पर ट्रेनों का अस्थायी ठहराव दिया गया है। लातेहार स्टेशन पर चार जोड़ी, बरवाडीह स्टेशन पर दो जोड़ी व कोडरमा स्टेशन पर एक जोड़ी ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव 10 अक्टूबर से होगा। ठहराव अगले छह महीने के लिए प्रायोगिक तौर पर दिया गया है।

इन ट्रेनों को मिला ठहराव

- 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस शाम 6:23 से 6:25 बजे तक चौबे स्टेशन पर रुकेगी।

-  13152 जम्मूतवी- कोलकाता एक्सप्रेस सुबह 08.28 से 08.30 बजे तक चौबे में रुकेगी।

-  आठ अक्टूबर से गांधीधाम से खुलने वाली 12937 गांधीधाम-हावड़ा गरबा

एक्सप्रेस कोडरमा में रुकेगी। सुबह 06:24 से 06:26 तक ठहराव होगा।

- 10 अक्टूबर से हावड़ा से खुलने वाली 12938 हावड़ा-गांधीधाम गरबा एक्सप्रेस

कोडरमा स्टेशन पर रुकेगी। अलसुबह 04:25 से 04:27 तक ठहराव होगा।

- 10 अक्टूबर से से हटिया से खुलने वाली 12873 हटिया-आनंद विहार स्वर्ण

जयंती एक्सप्रेस लातेहार में रुकेगी। लातेहार स्टेशन पर शाम 6:08 से 6:10 बजे तक ठहराव होगा।

- 11 अक्टूबर से आनंद विहार से खुलने वाली 12874 आनंद विहार-हटिया स्वर्ण

जयंती एक्सप्रेस लातेहार में रुकेगी। दोपहर 1:44 से 1:46 तक ठहराव होगा।

- 10 अक्टूबर से हावड़ा से खुलने वाली 13025 हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस लातेहार

स्टेशन पर रुकेगी। रात 9:56 से 9:58 बजे तक ठहराव होगा।

- 12 अक्टूबर से भोपाल से खुलने वाली 13026 भोपाल -हावड़ा एक्सप्रेस लातेहार

में रुकेगी। अलसुबह 03.45 से 03.47 तक ठहराव होगा।

-  09 अक्टूबर से संबलपुर से खुलने वाली 18311 संबलपुर-बनारस एक्सप्रेस

लातेहार में रुकेगी। देर रात 12:32 से 12:34 तक रुकेगी।

- 10 अक्टूबर से बनारस से खुलने वाली 18312 बनारस-संबलपुर एक्सप्रेस

लातेहार में रुकेगी। रात 10:44 से 10:46 तक रुकेगी।

- 10 अक्टूबर से रांची से खुलने वाली 18635 रांची-सासाराम

एक्सप्रेस लातेहार में रुकेगी। शाम 7:35 से 7:37 तक ठहराव होगा।

- 11 अक्टूबर से सासाराम से खुलने वाली 18636 सासाराम-रांची एक्सप्रेस

लातेहार में रुकेगी। सुबह 07:24 से 07:26 तक ठहराव होगा।

- 10 अक्टूबर से बरकाकाना से खुलने वाली 13347 बरकाकाना-पटना पलामू

एक्सप्रेस बरवाडीह स्टेशन पर रुकेगी। रात 11:53 से 11:55 तक ठहराव होगा।

- 11 अक्टूबर से पटना से खुलने वाली 13348 पटना-बरकाकाना पलामू एक्सप्रेस

बरवाडीह स्टेशन पर रुकेगी। अलसुबह 04:17 से 4:19 तक ठहराव होगा।

- 10 अक्टूबर से रांची से खुलने वाली 18635 रांची-सासाराम

एक्सप्रेस बरवाडीह में रुकेगी। रात 8:07 से 8:12 तक ठहराव होगा।

- 11 अक्टूबर से सासाराम से खुलने वाली 18636 सासाराम-रांची एक्सप्रेस

बरवाडीह में रुकेगी। सुबह 06:35 से 06:40 तक ठहराव होगा।

chat bot
आपका साथी