Jharkhand Weather Today: झारखंड में इस तारीख से 3 दिन लगातार बारिश का अलर्ट, चलेगी तेज आंधी; पढ़ें आज का मौसम

Jharkhand Weather भीषण गर्मी के बाद अब झारखंड में बारिश ने लोगों को राहत देनी शुरू कर दी है। मानसून के प्रवेश के साथ ही कई जिलों में तेज बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी किया है जिसके तहत झारखंड में तीन दिन लगातार तेज आंधी के साथ बारिश होगी। लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है।

By Balwant Kumar Edited By: Sanjeev Kumar Publish:Fri, 28 Jun 2024 08:53 AM (IST) Updated:Fri, 28 Jun 2024 08:53 AM (IST)
Jharkhand Weather Today: झारखंड में इस तारीख से 3 दिन लगातार बारिश का अलर्ट, चलेगी तेज आंधी; पढ़ें आज का मौसम
झारखंड में 29 जून से तीन दिन लगातार होगी बारिश (जागरण)

HighLights

  • झारखंड में 29 जून से 1 जुलाई तक लगातार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
  • इस बीच बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती घेरा बनता हुआ नजर आ रहा है।
  • धनबाद में मानसूनी बारिश का ग्राफ सामान्य से काफी पीछे है।

जागरण संवाददाता, धनबाद/रांची। Jharkhand Weather News: मानसून की धीमी गति के बीच शनिवार से तीन दिनों तक बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 29 जून से एक जुलाई तक राज्य के सभी भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। शुक्रवार को भी कुछ जगहों पर हल्की वर्षा हो सकती है।

बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती घेरा

इस बीच बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती घेरा बन गया है। इसका प्रभाव भी धनबाद पर दिखने का अनुमान है। गर्जन और तेज हवाओं का झोंका आ सकता है। इसकी रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटा तक रहेगी। वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। शनिवार से बारिश शुरू होने से तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। 

दिनभर अते-जाते रहे बादल, कहीं-कहीं बूंदाबांदी

मानसून की बारिश को लेकर गुरुवार को भी इंतजार होता रहा पर बारिश नहीं हुई। दिनभर बादल आते-जाते रहे और कहीं-कहीं चंद मिनटों के लिए हल्की बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी से शाम में उमस और बढ़ गई। 

राज्य में मानसून बेहद कमजोर, धनबाद में अब तक सामान्य से 55 फीसद कम वर्षा

Jharkhand News: राज्य में मानसून क आगमन पिछले शुक्रवार को ही हो चुका है। आगमन के बाद से मानसून बेहद कमजोर है। राज्य के बड़े हिस्से में अब तक मानसून नहीं पहुंचा है। धनबाद में भी मानसूनी बारिश का ग्राफ सामान्य से काफी पीछे है। एक से 27 जून के दौरान यहां सामान्य वर्षा 178.5 मिलीमीटर की तुलना में 80.3 मिलीमीटर ही हुई है जो सामान्य वर्षा से 55 फीसद कम है। जून माह के समाप्त होने में अब तीन दिन शेष हैं।

ये भी पढ़ें

Jharkhand News: झारखंड के किसानों की बल्ले-बल्ले, 2 लाख रुपये तक का कर्ज माफ करेगी सरकार; एक्शन में चंपई सोरेन

Jharkhand Weather Today: इस तारीख से पूरे झारखंड में बारिश का अलर्ट, तेज आंधी से हो सकता है नुकसान; पढ़ें मौसम का हाल

chat bot
आपका साथी