Migrant Labour: यह कैसी खातिरदारी... कम पड़ गई बस तो डंडे का डर दिखा ठूंसे गए बेबस

श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में पुरुष कामगारों के साथ-साथ महिलाएं बच्चे और बुजुर्ग भी थे। बसें कम होने की वजह से सिर्फ महिलाओं को बैठने की सीट मिली। दूसरे यात्री खड़े हो कर ही गये।

By MritunjayEdited By: Publish:Fri, 29 May 2020 07:45 AM (IST) Updated:Fri, 29 May 2020 07:45 AM (IST)
Migrant Labour: यह कैसी खातिरदारी... कम पड़ गई बस तो डंडे का डर दिखा ठूंसे गए बेबस
Migrant Labour: यह कैसी खातिरदारी... कम पड़ गई बस तो डंडे का डर दिखा ठूंसे गए बेबस

धनबाद, जेएनएन। लॉकडाउन के दाैरान विभिन्न राज्यों में फंसे बेबस, लाचार और भूख से जूझते प्रवासी मजदूर अपने राज्य और घरों को लाैट रहे हैं। वे काफी उम्मीद लेकर लाैट रहे हैं। कम से कम उनके साथ परदेश जैसा व्यवहार तो न होगा। पर हो रहा है उल्टा है। यह सब कातिर निगाहों से देखने को प्रवासी विवश हैं। आखिर वो कर भी क्या सकते हैं? तमिलनाडु के  तिरुचिरापल्ली और बेंगलुरु से आई श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से आए कामगारों को ले जाने वाली बसें कम पड़ गई। इसका नतीजा यह हुआ कि पुलिस शारीरिक दूरी का पालन कराना भूल गई और डंडे के जोर पर कामगारों को बसों में ठूंस दिया गया। 

हुआ यूं कि गुरुवार को एक घंटे के अंतराल में दो श्रमिक स्पेशल टे्रनें आ गईं। तिरुचिरापल्ली से आई ट्रेन से 1189 और बेंगलुरु से 680 कामगार पहुंचे। जिला प्रशासन ने कामगारों को गोल्फ ग्राउंड तक पहुंचाने के लिए बसें उपलब्ध कराई हैं। पर कम समय में एक साथ दो टे्रन आ जाने से पूरी व्यवस्था बेपटरी हो गई। 

सिर्फ महिलाओं को मिली सीट, खड़े गए पुरुष 

श्रमिक स्पेशल टे्रनों में पुरुष कामगारों के साथ-साथ महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी थे। बसें कम होने की वजह से सिर्फ महिलाओं को बैठने की सीट मिली। दूसरे यात्री खड़े हो कर ही गये। 

बेंगलुरु से किस जिले के कितने कामगार आए 

सरायकेला-खरसावां 5, पूर्वी सिंहभूम 30, पश्चिमी सिंहभूम 157, रांची 32, चतरा 24, पलामू 11, हजारीबाग 43, दुमका 18, पाकुड़ 11, गिरिडीह 63, गढ़वा 17, बोकारो 37, गोड्डा 47, ककोडरमा 14, सिमडेगा 36, गुमला 17, खूंटी 2, जामताड़ा 4, साहिबगंज एक, पुरुलिया 3 व अन्य 48

तिरुचिरापल्ली से किस जिले के कितने मजदूर आए 

धनबाद 58, बोकारो 30, चतरा 6, देवघर 105, दुमका 39, पूर्वी सिंहभूम 30, गढ़वा 95, गिरिडीह 219, गोड्डा 20, गुमला 25, हजारीबाग 12, जामताड़ा 132, खूंटी 2, कोडरमा 25, लातेहार 34, पाकुड़ 10, पलामू 83, रामगढ़ 4, रांची 109, साहिबगंज 27, सरायकेला-खरसावां 16, सिमडेगा 4, पश्चिमी सिंहभूम 104। 

chat bot
आपका साथी