श्रीराम सेना ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उनके सिद्धांतों पर चलने की अपील की

बुधवार को हीरापुर स्थित विवेकानंद चौक पर विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा पर श्रीराम सेना संगठन ने उनकी जयंती पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने किया। युवाओं को उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने समाजसेवा का संदेश दिया है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Wed, 12 Jan 2022 05:10 PM (IST) Updated:Wed, 12 Jan 2022 05:10 PM (IST)
श्रीराम सेना ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उनके सिद्धांतों पर चलने की अपील की
युवाओं को उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने समाजसेवा का संदेश दिया है।

जासं, धनबाद : बुधवार को हीरापुर स्थित विवेकानंद चौक पर विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा पर श्रीराम सेना संगठन ने उनकी जयंती पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने किया। उदय प्रताप सिंह ने कहा कि स्वामीजी का जीवन अनुकरणीय है। युवाओं को उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने समाजसेवा का संदेश दिया है।

राष्ट्रप्रेम को परिभाषित किया है। उनके अपने ज्ञान और संस्कारों से भारत का नाम विदेश में भी रोशन किया। आज भी उनका व्यक्तित्व विश्व पटल पर चमचमा रहा है। यहां तक कि स्वामी विवेकानंद को आलराउंडर कहा जाता है। वे धर्म, दर्शन, इतिहास, कला, समाजिक विज्ञान, साहित्य के ज्ञाता थे। शिक्षा में बेहतर होने के साथ ही वह भारतीय शास्त्रीय संगीत का भी ज्ञान रखते थे। इसके अलावा स्वामी विवेकानंद एक अच्छे खिलाड़ी भी थे। विवेकानंद युवाओं के लिए प्रेरणा है।

उन्होंने कई मौकों पर अपने अनमोल विचार और प्रेरणादायक वचनों से युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इसलिए आज के दिन स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाते हैं। भविष्य में भारत के स्वर्णिम निर्माण के लिए हर युवाओं को स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों से सीख लेनी चाहिए। उनके मार्गदर्शन और आदर्शों से ही युवाओं और समाज का विकास और उन्नति होगी। इस मौके पर श्रीराम सेना संगठन सभी युवाओं से अपील करती है कि स्वामी विवेकानंद के आदर्शों का पालन करने का संकल्प लें। मौके पर पंकज सिंह, शेखर पाल, अभिषेक विश्वकर्मा, अमन सिंह, कृष्णा कुमार, अजय पांडेय, अशोक माली आदि मौजूद थे। 

chat bot
आपका साथी