Indian Railways: एक जनवरी से धनबाद, कतरास, चंद्रपुरा और बोकारो में बदलेगा मौर्य एक्सप्रेस का टाइम टेबल

अगर आप एक जनवरी या उसके बाद से हटिया से गोरखपुर जाने वाली या गोरखपुर से हटिया लौटने वाली मौर्य एक्सप्रेस में सफर करने वाले हैं तो यात्रा से पहले ट्रेन के टाइम टेबल की जानकारी जरूर ले लें।

By Atul SinghEdited By: Publish:Tue, 29 Dec 2020 03:35 PM (IST) Updated:Tue, 29 Dec 2020 03:35 PM (IST)
Indian Railways: एक जनवरी से धनबाद, कतरास, चंद्रपुरा और बोकारो में बदलेगा मौर्य एक्सप्रेस का टाइम टेबल
हटिया से गोरखपुर जाने वाली या गोरखपुर से हटिया लौटने वाली मौर्य एक्सप्रेस। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

 धनबाद, जेएनएन : अगर आप  एक जनवरी या उसके बाद से हटिया से गोरखपुर जाने वाली या गोरखपुर से हटिया लौटने वाली मौर्य एक्सप्रेस में सफर करने वाले हैं, तो यात्रा से पहले ट्रेन के टाइम टेबल की जानकारी जरूर ले लें। रेलवे ने इस ट्रेन को हटिया से एक अप्रैल तक और गोरखपुर से 31 मार्च तक चलाने की स्वीकृति देने के साथ ही इसके टाइम टेबल में भी फेरबदल किया है।

हटिया से खुलने और गोरखपुर पहुंचने के समय में परिवर्तन हो चुका है। इस वजह से ट्रेन अब धनबाद, कतरासगढ़, चंद्रपुरा और बोकारो में भी नए समय पर आएगी। हटिया से खुलने वाली ट्रेन इन स्टेशनों पर बदले हुए समय पर आएगी। गोरखपुर से लौटने के दौरान भी टाइम टेबल में बदलाव होगा।

गोरखपुर से धनबाद लौटने वाले यात्रियों के लिए राहत की बात ये है कि रेलवे अब यहां आने वाले यात्रियों को आधे घंटे पहले ही पहुंचा देगी। इसके साथ ही कतरासगढ़, चंद्रपुरा और बोकारो के यात्री भी पहले की तुलना में थोड़ा पहले अब अपनी सफर पूरी कर सकेंगे। रांची जाने वाले यात्री भी कुछ पहले ही पहुंच जाएंगे। 

 धनबाद डीआरएम ने ट्विटर पर टाइम टेबल बदलने की शेयर की जानकारी 

यात्रियों से जुड़ी इस महत्वपूर्ण सूचना को धनबाद डीआरएम आशीष बंसल ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। धनबाद रेल मंडल के किन-किन स्टेशनों पर टाइम टेबल में बदलाव होगा इसे रेखांकित भी किया है।

 05027 हटिया गोरखपुर 

हटिया शाम 4.50

रांची शाम 5.10

बोकारो शाम 7.45

चंद्रपुरा रात 8.23

कतरासगढ़ रात 8.55

धनबाद रात 9.50

गोरखपुर शाम 4.20

 05028 गोरखपुर हटिया मौर्य 

गोरखपुर सुबह 7.25

धनबाद देर रात 2.10

कतरासगढ़ देर रात 2.44

चंद्रपुरा अलसुबह 3.22

बोकारो अलसुबह 4.20

chat bot
आपका साथी