मुखिया प्रत्याशी कृष्णा देवी की तबीयत बिगड़ी, सदर अस्पताल भेजा

अनशनकारी की तबीयत बिगड़ी सदर अस्पताल भेजा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jun 2022 08:50 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jun 2022 08:50 PM (IST)
मुखिया प्रत्याशी कृष्णा देवी की तबीयत बिगड़ी, सदर अस्पताल भेजा
मुखिया प्रत्याशी कृष्णा देवी की तबीयत बिगड़ी, सदर अस्पताल भेजा

मुखिया प्रत्याशी कृष्णा देवी की तबीयत बिगड़ी, सदर अस्पताल भेजा

संवाद सहयोगी, जमुआ ( गिरिडीह) : पुनर्मतगणना की मांग को लेकर प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक सप्ताह से अनशन कर रही जगन्नाथडीह पंचायत की मुखिया प्रत्याशी कृष्णा देवी की तबीयत बिगड़ने पर बुधवार को उन्हें गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया। अस्पताल में भी उनका आंदोलन जारी है। उनकी सुध लेने को कोई अधिकारी अभी तक अस्पताल नहीं पहुंचे हैं। कृष्णा देवी के अनुसार अंचल अधिकारी ने उनके परिवार में बिना किसी को खबर दिए पुलिस के सहयोग से उन्हें सदर अस्पताल भेज दिया। जमुआ से गिरिडीह भेजकर प्रखंड के पदाधिकारियों ने अपने कर्तव्यों से इतिश्री कर ली है। जबकि यहां अस्पताल में वह तीस घंटे से हैं मगर अभी तक उनका बीपी चेक करने भी कोई डाक्टर नहीं आए। उन्होंने गुरुवार को सिविल सर्जन से मिलकर अपनी पीड़ा बताई।

जागरण को उन्होंने दूरभाष पर बताया कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए वह आंदोलन कर रही हैं मगर किसी पदाधिकारी ने उनकी मांगों पर विचार करना भी अबतक उचित नहीं समझा। यहां उल्लेखनीय है कि पंचायत चुनाव के बाद मतगणना में हुई गड़बड़ी की शिकायत को लेकर वह आंदोलन कर रही हैं। 31 मई को भाकपा माले ने उनके आंदोलन को समर्थन दिया था। बता दें कि पुनर्मतगणना की मांग को लेकर जमुआ प्रखंड मुख्यालय परिसर में वह 27 मई से आमरण अनशन कर रही हैं। सबसे पहले 26 मई को वह अपनी मांग को लेकर जमुआ अंचल कार्यालय के समक्ष एक दिन के लिए धरना पर बैठी थी। उसके बाद उनका आंदोलन आमरण अनशन में तब्दील हो गया। उनका आरोप है कि मतगणना में पारदर्शिता नहीं बरती गई और उन्हें पुनर्मतगणना के अधिकार से वंचित रखा गया। उनकी मांगें पूरी होने तक आमरण अनशन जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी