आत्मरक्षा में ताइक्वांडो की भूमिका अहम

हजारीबाग : ताइक्वांडो संघ द्वारा स्टेडियम में समर कैंप का समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह का

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Jun 2018 06:12 PM (IST) Updated:Sun, 10 Jun 2018 06:12 PM (IST)
आत्मरक्षा में ताइक्वांडो की भूमिका अहम
आत्मरक्षा में ताइक्वांडो की भूमिका अहम

हजारीबाग : ताइक्वांडो संघ द्वारा स्टेडियम में समर कैंप का समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीओ सदर आदित्य रंजन, विशिष्ट अतिथि गुरुकुल के निदेशक जेपी जैन, कराटे प्रशिक्षक उदय सर, सरस्वती विद्या मंदिर के प्राचार्य उमेश प्रसाद, ताइक्वांडो संघ के सचिव उपेंद्र कुमार अग्रवाल कार्यक्रम के आयोजक एवं बड़ी संख्या में ताइक्वांडो के विद्यार्थी मौजूद थे। एसडीओ आदित्य रंजन ने कहा कि ताइक्वांडो आत्मरक्षा के लिए लड़के लड़कियों के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस खेल का जन्म कोरिया में हुआ था तथा अभी 200 से भी ज्यादा देश इस खेल में पारंगत है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इस खेल के प्रोत्साहन के लिए हरसंभव सहायता करेगी। विशिष्ट अतिथि गुरुकुल के निदेशक जेपी जैन ने कहा कि ताइक्वांडो खेल कराटे का एक अलग रूप है जिसमें हाथों के स्थान पर पैरों की किक का ज्यादा प्रयोग किया जाता है। प्रत्येक शिक्षण संस्थान में इस खेल का प्रशिक्षण अनिवार्य करना अत्यंत आवश्यक है । आत्मरक्षा के लिए लड़कियों के लिए यह अत्यंत उपयोगी खेल है। कराटे प्रशिक्षक उदय कुमार ने कहा कि यह खेल मनोरंजन के साथ साथ शारीरिक मजबूती के लिए एक अति महत्वपूर्ण खेल है। कार्यक्रम का संचालन ताइक्वांडो संघ के सचिव उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर रितेश कुमार, मनोज, अविनाश, अंशु, अंकिता कुमारी, प्रभात, आरती, रौशनी ¨सह, रिया मेहता, विता कुमार दास, अनिल वर्मा, निरंजन, रौशन, सचिन अंशु बाला ने कार्यक्रम की सफलता में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर ट्रे¨नग कैम्प के अभ्यर्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी