टाटा से धनबाद जा रही स्वर्णरेखा एक्सप्रेस में लूट, दो गिरफ्तार

्रशनिवार को टाटा से धनबाद जा रही स्वर्णरेखा एक्सप्रेस में बराभूम के पास बदमाशों ने लूटपाट की। पुलिस ने दो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Oct 2018 01:33 PM (IST) Updated:Mon, 08 Oct 2018 01:33 PM (IST)
टाटा से धनबाद जा रही स्वर्णरेखा एक्सप्रेस में लूट, दो गिरफ्तार
टाटा से धनबाद जा रही स्वर्णरेखा एक्सप्रेस में लूट, दो गिरफ्तार

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता) : शनिवार को टाटा से धनबाद जा रही स्वर्णरेखा एक्सप्रेस में बराभूम स्टेशन के निकट महिला बोगी में शनिवार को लूटपाट की गई। सूचना पर राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) व रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त टीम ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से चाकू ,कैची, ब्लेड व बेल्ट बरामद की गई है। साथ ही पुलिस को महिला से लूटा गया मोबाइल भी बरामद हुआ है।

आरपीएफ डीएसपी नूर मुस्तफा अंसारी ने बताया कि शनिवार को टाटा से धानबाद जाने के क्रम में सुवर्णरेखा एक्सप्रेस में चाडिल- बलरामपुर (बराभूम) स्टेशन के बीच करीब दो से तीन बजे के आसपास महिला बोगी में कुछ युवक सवार हुए और कैंची व चाकू का भय दिखाकर लूटपाट शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने पुरुलिया जा रही पोटका निवासी महिला झुंपा महतो को चाकू दिखाकर सोने की चेन, मोबाइल, घड़ी व नगद पाच हजार रुपये लूट लिए। झुंपा महतो ने हिम्मत का परिचय देते हुए बलरामपुर रेलवे आरपीएफ को सूचित किया और जीआरपी व आरपीएफ की मदद से अनिल महतो नामक एक आरोपित को धर दबोचा। इसके बाद रेलवे पुलिस ने कड़ाई से दूसरे आरोपित के बारे में पूछा तो उसने अपने साथ के बारे में बता दिया। उसके निशानदेही पर दूसरे आरोपित शंभू मंडल को भी पकड़ा गया। दोनों को चाडिल जीआरपी थाने लाया गया। डीएसपी नूर मुस्तफा अंसारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों में अनिल महतो खरसवा थानाक्षेत्र के बड़गाव व दूसरा शंभू मंडल सखा पलासडीह का रहने बाला है।

उन्होंने बताया कि कई दिनों से ऐसी घटना कि सूचना मिल रही थी, लेकिन किसी ने लिखित आवेदन नहीं दिया था। दोनों आरोपितों से और पुछताछ की जा रही है। जिससे इनके गिरोह में जुड़े और सदस्यों के नाम व अन्य लूट की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल सके। गिरफ्तार करने वाली टीम में आरपीएफ ओसी एम माझी, जीआरपी प्रभारी गिरीश कुमार सिंह आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी