Jharkhand: लुईस मरांडी का हेमंत सरकार पर तीखा हमला, बोली- युवा रोजगार मांग रहा है तो सरकार लाठियां बरसा रही

झारखंड की पूर्व समाज कल्याण मंत्री डा. लुईस मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वोट बैंक के चलते हेमंत सोरेन आदिवासी और महिलाओं को बलि का बकरा बना रहे हैं।

By Arvind OjhaEdited By: Publish:Thu, 29 Dec 2022 08:51 PM (IST) Updated:Fri, 30 Dec 2022 10:15 PM (IST)
Jharkhand: लुईस मरांडी का हेमंत सरकार पर तीखा हमला, बोली- युवा रोजगार मांग रहा है तो सरकार लाठियां बरसा रही
हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल : लुईस मरांडी।

जामताड़ा, संवाद सहयोगी: झारखंड की पूर्व समाज कल्याण मंत्री डा. लुईस मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वोट बैंक के चलते हेमंत सोरेन आदिवासी और महिलाओं को बलि का बकरा बना रहे हैं। झारखंड सरकार महिलाओं को सुरक्षा दे पाने में भी सक्षम नहीं दिख रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ यहां के खनिज-संपदा की लूट, भ्रष्टाचार के माध्यम से अकूत अवैध संपत्ति अर्जित करना है। ट्रांसफर उद्योग लगाकर, सिंडिकेट बनाकर यहां की खनिज संपदा को लूट रही है। आने वाले चुनाव में जनता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके मंत्रियों को मुंहतोड़ जवाब देगी।

उन्होंने कहा कि इन्होंने सत्ता में आने से पहले वादा किया था कि युवाओं को रोजगार देंगे लेकिन इन्होंने कुछ नहीं किया। झूठा वादा कर सत्ता में आई इस सरकार से आज युवा रोजगार मांग कर रहे हैं और झारखंड सरकार उन पर लाठियां बरसा रही है।

उन्होंने कहा कि बगैर सोच विचार के सिर्फ लोकलुभावन नीतियों को लेकर राज्य के युवाओं को ठगने वाली हेमंत सरकार ने अपने बनाए नियोजन नीति का हश्र देख लिया है। साथ ही मरांडी ने कहा कि दारोगा संध्या हत्याकांड, रूपा तिर्की हत्याकांड, बोरियों में एक जनजातीय महिला की विभत्स हत्या के बाद भी इन गंभीर मुद्दों पर सरकार की चुप्पी कहीं ना कहीं बड़े प्रश्नचिह्न खड़े करती है।

chat bot
आपका साथी