आग लगने या धुआं निकलने पर बजने लगेगा अलार्म

आग लगने या धुआं निकलनेपर बजने लगेगा अलार्म संवाद सहयोगी झुमरीतिलैया (कोडरमा) कोडरमा रेलवे स्टेशन पर कहीं भी आग लगने या धुअ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Dec 2020 06:50 PM (IST) Updated:Thu, 24 Dec 2020 06:50 PM (IST)
आग लगने या धुआं निकलने पर बजने लगेगा अलार्म
आग लगने या धुआं निकलने पर बजने लगेगा अलार्म

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा): कोडरमा रेलवे स्टेशन पर कहीं भी आग लगने या धुआं उठने की स्थिति बनेगी तो फायर अलार्म अपने आप बजने लगेगा और कर्मचारियों को अलर्ट मैसेज मिल जाएगा। इसी के साथ आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू हो जाएगी। रेलवे स्टेशन का हाई फायर सेफ्टी उपकरण का जायजा लेने गुरुवार को पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारी कोडरमा पहुंचे। इसमें मुख्य संरक्षा पदाधिकारी शिवकुमार प्रसाद ने निरीक्षण के साथ रेल अधिकारियों के साथ फायर सेफ्टी का अलार्म का ट्रायल भी देखा। रेलवे स्टेशन के दोनों केबिन में लगे अलार्म बजा कर देखा। कर्मचारियों के लिए जंक्शन पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी ली। इस दौरान अधिकारियों को कर्मचारियों ने अपनी परेशानी को बताया और कहा कि कोडरमा स्टेशन पर काम का दबाव बढ़ गया है। भविष्य में नई रेल लाइन का परिचालन शुरू होने से काम और कई गुणा बढ़ जाएगा। इसके मद्देनजर कोडरमा स्टेशन पर अतिरिक्त स्टेशन सहायक प्रबंधक की नियुक्ति के साथ दो ग्रुप-डी के कर्मचारी प्रतिनियुक्त किए जाएं। इस दौरान अधिकारियों ने कोडरमा स्टेशन के अग्निशामक यंत्र के रिफिल को भी चेक किया और रिफिल की अंतिम तिथि 29 अप्रैल 2021 अंकित पाया। वहीं अधिकारियों के दल ने परिचालन सिग्नल, कैरेज विभाग, दूरसंचार विभाग के कार्यों का जायजा लिया और कागजातों की जांच की। अधिकारियों का दल देर रात कोडरमा स्टेशन पर पहुंचा। गुरुवार के अपराह्न में दल कोडरमा से मानपुर के बीच गझंडी, पहाड़पुर, गुरपा के बीच पहाड़ियों और सुरंग घाट सेक्शन का निरीक्षण किया। इन स्टेशनों पर भी आग पर काबू पाने के अपनाए जाने वाले उपकरणों की जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में सहायक संरक्षण पदाधिकारी केके श्रीवास्तव, धनबाद रेल मंडल के वरीय संरक्षण अधिकारी अरविद कुमार राय, हाजीपुर के यातायात निरीक्षक आरसी तिवारी, धनबाद के संरक्षा सलाहकार संजीव कुमार सुमन, टीआइ बीके हेंब्रम, कोडरमा रेलवे स्टेशन प्रबंधक एके सिंह, टीआइ अरविद कुमार सुमन, स्टेशन मास्टर संतोष कुमार, शंभू शंकर, स्टेशन मास्टर जितेंद्र प्रसाद, रितु कुमारी, प्रियंका राज, संजीत कुमार आदि उपस्थित थे।

शौचालय है पर पानी नहीं, हैंडपंप के भरोसे कर्मचारी

हाजीपुर से आइ टीम के समक्ष कर्मचारियों ने मूलभूत सुविधाओं को बहाल करने का आग्रह किया। बताया कि स्टेशन पर कर्मचारियों के लिए शौचालय की व्यवस्था तो की गई है पर शौचालय में पानी नहीं है। इस वजह से आपात परिस्थितियों में चापाकल से पानी भरकर शौचालय जाना पड़ता है। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि समस्या का समाधान तलाशा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी