पलामू को मिली नई ट्रेन पर लोगों ने सांसद को दी बधाई

हुसैनाबाद पलामू सांसद विष्णु दयाल राम के प्रयास से डेहरी-रांची नई इंटरसिटी एक्सप्रेस चलने की खबर पर अनुमंडल क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने खुशी का इजहार करते हुये सांसद वीडी राम को बधाई दी है। हुसैनाबाद के वरिश्ठ भाजपा नेता ललन कुमार सिंह ने कहा कि हुसैनाबाद सहित पलामूवासयों को मेदिनीनगर जाने के लिए नई इंटरसीटी एक्सप्रेस को डेहरी से रांची तक चलाने से काफी फायदा व सहुलियत होगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Sep 2019 07:42 PM (IST) Updated:Sun, 01 Sep 2019 07:42 PM (IST)
पलामू को मिली नई ट्रेन पर लोगों ने सांसद को दी बधाई
पलामू को मिली नई ट्रेन पर लोगों ने सांसद को दी बधाई

संवाद सूत्र, हुसैनाबाद : पलामू सांसद विष्णु दयाल राम के प्रयास से डेहरी-रांची नई इंटरसिटी एक्सप्रेस चलने की खबर पर अनुमंडल क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने खुशी का इजहार किया है। इसके लिए लोगों ने सांसद वीडी राम को बधाई दी है। हुसैनाबाद के वरिष्ठ भाजपा नेता ललन कुमार सिंह ने कहा कि हुसैनाबाद सहित पलामूवासियों को मेदिनीनगर जाने के लिए नई इंटरसीटी एक्सप्रेस को डेहरी से रांची तक चलाने से काफी फायदा व सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि सुबह जपला से रांची के लिए लोग रवाना होकर पुन: रांची से जपला एक दिन में ही अपना कार्य कर वापस लौट सकते हैं। बधाई देने वालों में हुसैनाबाद के जिप सदस्य विनोद कुमार सिंह, भाजपा नेता अमरेंद्र अग्रवाल, नरेंद्र तिवारी, नागेंद्र उपाध्याय, राजेश कर्ण, ज्ञान प्रकाश उपाध्याय, आनंदी पासवान, हैदरनगर मंडल अध्यक्ष उमेशचंद्र शिव आदि शामिल हैं। इधर मोहम्म्दगंज के पूर्व मंडल अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद सिंह सहित भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं ने  सांसद को धन्यवाद दिया है। कहा है कि मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन से मोहम्मदगंज के अलावा गढ़वा जिला के कांडी, मझिआंव क्षेत्र के लोग भी रेल सुविधा से जुड़े हुए हैं। रांची-नई दिल्ली गरीबरथ एक्सप्रेस व प्रस्तावित डेहरी- रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव मोहम्मदगंज में करने मांग की। इधर हुसैनाबाद के मानस संगठन के अनुमंडलीय अध्यक्ष परमानंद चौधरी सहित सभी कार्यकर्ताओं ने पीएम व व रेल मंत्री को धन्यवाद दिया। कहा कि हुसैनाबाद सहित पलामूवासियों के लिये मानस ने पहले भी रेल सुविधा के साथ-साथ कई रेल ट्रेन इस रुट में बढ़ाने की मांग को ले आंदोलन भी किया था।

chat bot
आपका साथी