भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहा साथी दलों का साथ, इंदौर में राहुल गांधी के साथ झारखंड कांग्रेस व JMM नेता; VIDEO

Bharat Jodo Yatra Today in Indore भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस को साथी दलों का साथ मिल रहा है। इस यात्रा को झारखंड मुक्ति मोर्चा का भी साथ मिल रहा है। आज सुबह इंदौर में राहुल गांधी के साथ झारखंड कांग्रेस और झामुमो के नेता यात्रा में शामिल हुए।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Tue, 29 Nov 2022 01:20 PM (IST) Updated:Tue, 29 Nov 2022 01:21 PM (IST)
भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहा साथी दलों का साथ, इंदौर में राहुल गांधी के साथ झारखंड कांग्रेस व JMM नेता; VIDEO
Bharat Jodo Yatra Today in Indore: इंदौर में राहुल गांधी के साथ झारखंड कांग्रेस व JMM नेता।

रांची, राज्य ब्यूरो। Bharat Jodo Yatra Today in Indore झारखंड में कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा को अब झारखंड मुक्ति मोर्चा का भी साथ मिल रहा है। गठबंधन धर्म का पालन करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर झामुमो कोटे से राज्य सरकार में मंत्री मिथिलेश ठाकुर भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लेने के लिए मध्यप्रदेश के इंदौर पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री के करीबी मंत्रियों में गिने जाने वाले मिथिलेश ठाकुर के माध्यम से गटबंधन यह संदेश देने में सफल होता दिख रहा है कि संकट की घड़ी में एक-दूसरे का साथ आवश्यक है। गठबंधन के दल भाजपा के खिलाफ एक-दूसर को मदद करते हुए मुकाबले की तैयारी में जुटते दिख रहे हैं।

#BharatJodoYatra में आज राहुल गांधी के साथ झारखंड के नेता भी चलते हुए दिखे। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के संग झारखंड से पहुंचे नेता इंदौर में सुबह से ही पदयात्रा में शामिल हैं। भारत जोड़ो यात्रा को साथी दलों का साथ मिल रहा है।@RahulGandhi @INCIndia #Congress pic.twitter.com/Wq5o7jHjvX— Sanjay Kumar (@sanjayKofficial) November 29, 2022

इंदौर में राहुल गांधी के साथ शामिल हुए झारखंड कांग्रेस व झामुमो नेता

झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में रवाना हुई टीम में विधायक दल के नेता और ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश संयोजक सुबोधकांत सहाय, कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, मंत्री बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, विधायक प्रदीप यादव, अनूप सिंह, अंबा प्रसाद, रामचंद्र सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की सोमवार को वायुमार्ग से रवाना हुए। वहीं, अमूल्य नीरज खलखो, सतीश पाल मुंजनी, भानू प्रताप बड़ाइक आदि ने सड़क मार्ग से रवाना हुए। आज सुबह इंदौर में राहुल गांधी के साथ झारखंड कांग्रेस के ये नेता भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। वहीं जेएमएम की ओर से आज इंदौर में मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लिया।

आज की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान टी ब्रेक में आदरणीय @RahulGandhi जी से मिलकर उन्हें माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के संदेश से अवगत कराया।

श्री राहुल गांधी जी ने सहभागिता के लिए माननीय @HemantSorenJMM जी एवं @JmmJharkhand का साधुवाद व्यक्त किया। pic.twitter.com/eci8lCsHfe

— Mithilesh Kumar Thakur (@MithileshJMM) November 29, 2022

कन्या कुमारी से प्रारंभ होकर मध्यप्रदेश पहुंची है भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा कन्या कुमारी से प्रारंभ होकर तमिलनाडू, करेल, कर्नाटक, अंध्रप्रदेश, तेलगाना, महाराष्ट्र होते हुए मध्यप्रदेश पहुंच चुकी है। झारखंड के कांग्रेसजन इस पदयात्रा में शामिल होकर ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे।

chat bot
आपका साथी